{"_id":"58b7df3f4f1c1b0574831d52","slug":"gurmehar-kaur-mother-rajwinder-kaur-statement-on-controversy-at-jalandhar-of-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुरमेहर को लेकर चल रहे विवाद पर पहली बार मां ने दिया बड़ा बयान, ये कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरमेहर को लेकर चल रहे विवाद पर पहली बार मां ने दिया बड़ा बयान, ये कहा
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Fri, 03 Mar 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
मीडिया से रूबरू हुईं गुरमेहर
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरमेहर कौर को लेकर चल रहे हंगामे पर उसकी मां राजविदंर कौर ने पहली बार बातचीत की। उन्होंने बेटी के पक्ष में बयान दिया और बड़ी बात कही।
गुरमेहर
गुरमेहर की मां राजविंदर कौर ने कहा है कि उनकी बेटी ने कुछ गलत नहीं कहा और उसके बयान पर राजनीति न की जाए। राजविंदर कौर ने कहा कि वह एक बच्ची है, उसकी भावनाएं सच्ची हैं, जिसकी लोगों को कद्र करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरमेहर ने बहुत संजीदगी से अपनी बात एक पोस्ट व वीडियो के जरिए पहले भी कही थी और अब भी कही है। गुरमेहर ने अपने वीडियो में शांति का संदेश दिया है और उसकी बात को उसी ढंग से लेना चाहिए।
गुरमेहर कौर
राजविंदर कौर ने कहा कि गुरमेहर देश का सम्मान करती है और इसी को ध्यान में रखते हुए उसने अपनी बात कही थी। वहीं गुरमेहर कौर अपने घर जालंधर पहुंची तो यहां उन्होंने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने मुझे सपोर्ट किया, उनका धन्यवाद। अब मैं अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहती हूं, इसलिए दोबारा अपने इंस्टीट्यूट पढ़ने के लिए चली जाऊंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
gurmehar kaur
- फोटो : बीबीसी
गुरमेहर अर्बन इस्टेट फेस टु जालंधर में कोठी नंबर 114 में रहती हैं। उनकी मां राजविंदर कौर आबकारी व कराधान विभाग की उच्च अधिकारी हैं। गुरमेहर कौर मंगलवार रात ही दिल्ली से जालंधर पहुंचीं। स्थानीय पुलिस की ओर से दो मुलाजिम उनकी सिक्योरिटी में तैनात कर दिए गए हैं। दिन भर मीडियाकर्मी उनकी कोठी के बाहर इंतजार करते रहे। शाम करीब पांच बजे गुरमेहर कौर चंद सेकेंड के लिए कोठी से बाहर निकली, वह तनाव में नजर आ रही थीं।
विज्ञापन
gurmehar kaur
- फोटो : बीबीसी
गुरमेहर के दादा कमलजीत सिंह भी उसका समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बच्ची बहादुर है। वह यदि घर आई है तो डर कर नहीं, बल्कि उनके बयान पर हो रही सियासत व सोशल मीडिया पर मिल रही धमकियां इसका कारण हैं। वह इस मामले को अब छोड़ना चाहती है। वह अपनी पढ़ाई करने के लिए दिल्ली जाएगी, लेकिन पुलिस प्रोटेक्शन के साथ और मामले को लेकर जो कुछ तमाशा हो रहा है, वह देश को शोभा नहीं देता है।