फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुजरात लायंस की जीत और ब्रेवो के चैपियंस डांस पर झूमे दर्शक

Tue, 12 Apr 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 12 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Gujarat Lions beat Kings XI punjab, audience enthusiasm on bravo dance
गुजरात लायंस ने किंग्स पंजाब को हराया - फोटो : amar ujala
वर्ल्ड कप के बाद एक बाद फिर से आईपीएल के दौरान पीसीए स्टेडियम में दर्शकों की रौनक लौट आई। पीसीए में एक और नई टीम गुजरात लायंस ने अपना पदार्पण मैच खेला। अपने पहले ही मैच में गुजरात लायंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को मात दी। 
Gujarat Lions beat Kings XI punjab, audience enthusiasm on bravo dance
गुजरात लायंस ने किंग्स पंजाब को हराया - फोटो : amar ujala

राइजिंग पुणे सुपर ज्वाइंट्स के बाद अब आइपीएल 9 में सोमवार को मोहाली स्थित पीसीए में गुजरात लायंस ने अपना पदार्पण मैच किंग्स इलेवन पंजाब के साथ खेला। घरेलू टीम को सपोर्ट करने के लिए काफी संख्या में दर्शक पहुंची हुई थी।

Gujarat Lions beat Kings XI punjab, audience enthusiasm on bravo dance
गुजरात लायंस ने किंग्स पंजाब को हराया - फोटो : amar ujala

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने अपने दर्शकों को मायूस नहीं किया। ओपनिंग जोड़ी मनन वोहरा और मुरली विजय ने शानदार आगाज करते हुए पहले विकेट के लिए 78 रन बनाए। इस दौरान जब दोनों ने चौके और छक्के जमाए तो दर्शकों ने टीम के झंडे लहराकर दोनों खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gujarat Lions beat Kings XI punjab, audience enthusiasm on bravo dance
गुजरात लायंस ने किंग्स पंजाब को हराया - फोटो : amar ujala
गुजरात लायंस टीम के स्टार खिलाड़ी ड्वेन ब्रेवो के डांस ने सबको दीवाना बना दिया। एक समय में बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही किंग्स इलेवन की टीम को ब्रेवो ने 12 ओवर में दो झटके दे डाले।
विज्ञापन
Gujarat Lions beat Kings XI punjab, audience enthusiasm on bravo dance
गुजरात लायंस ने किंग्स पंजाब को हराया - फोटो : amar ujala
पहले मैक्सवेल और दूसरे कप्तान डेविड मिलर का विकेट झटकने के बाद ब्रेवो ने चैपियंस डांस करके खुशी का इजहार किया। स्टेडियम में उपस्थित दर्शक भी ब्रेवो के डांस पर झूमते नजर आए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed