फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

व्यापारियों को पसंद नहीं GST के ये प्रावधान, सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं

Sat, 24 Jun 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Sat, 24 Jun 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
gst, haryana business man and industrailist against goods & service tax
जीएसटी ‌‌ब‌िल
जीएसटी लागू करने से पहले मोदी सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल व्यापारियों को इसके कई प्रावधान पसंद नहीं। इसलिए वे भड़के हुए हैं।
gst, haryana business man and industrailist against goods & service tax
GST लगने के बाद महंगे हो सकते हैं ये प्रोडक्ट - फोटो : Demo Pic
व्यापार मंडल के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने कहा कि जीएसटी का सरलीकरण होने तक उसे लागू न किया जाए। जीएसटी से मुक्त चीजों पर छह तरह के टैक्स खत्म होने चाहिए। इन मांग को पूरा नहीं किया गया तो देश भर के व्यापारी आंदोलन करेंगे, जिसके लिए 28 जून को दिल्ली में व्यापार संगठनों की मीटिंग होगी।
gst, haryana business man and industrailist against goods & service tax
GST
अग्रसेन भवन हिसार में मीडिया से बातचीत में हरियाणा व्यापार मंडल के अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने कहा कि विश्व के जिन देशों में जीएसटी लागू है, वहां सभी वस्तुओं पर टैक्स की दरें एक हैं। भारत में टैक्स फ्री वस्तुओं के अलावा छह प्रकार के अलग-अलग टैक्स लगाए गए हैं। राज्यों को अनाज और कई आइटमों पर टैक्स लगाने का अधिकार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
gst, haryana business man and industrailist against goods & service tax
जीएसटी का विरोध - फोटो : SELF
बजरंग दास गर्ग ने कहा कि हरियाणा में किसानों की फसल पर मार्केट फीस लगाने की तैयारी हो रही है। कई जगह इंट्री टैक्स लगाने की योजना है। किसानों को अपना एमएसपी पहले ही नहीं मिल पा रहा। मार्केट फीस लगाई गई तो किसानों को इससे और कम दाम मिलेगा। कपड़ा, साड़ी, चीनी, धूप, अगरबत्ती जैसी अनेक वस्तुओं टैक्स दायरे में ले लिया। कई खाद्य सामग्री पर 18 से 28 प्रतिशत तक किया गया है।
विज्ञापन
gst, haryana business man and industrailist against goods & service tax
GST का विरोध
बजरंग दास गर्ग ने कहा कि जीएसटी के तहत स्टॉक भरने का फॉर्म बहुत जटिल है। इस मौके पर अंजनी कुमार खारियां, संरक्षक पवन गर्ग, प्रदेश सचिव जगदीश तायल, कॉटन एंड जीनर एसो. प्रधान धर्मपाल गुप्ता, खल-चूरी एसो. के प्रधान त्रिलोक कंसल, अनाज मंडी प्रधान संत कुमार सिंगल, अशोक गुप्ता, मनीराम अग्रवाल, राजेंद्र बंसल मौजूद थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed