बेशक जीएसटी को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन और आंदोलन हो रहे हैं, बावजूद इसके चार राज्यों की सरकारें जीएसटी लॉन्च करने को तैयार हैं।
30 जून की आधी रात को देश में जीएसटी लागू हो जाएगा। आजादी के बाद यह दूसरा मौका होगा, जब राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी रात 12 बजे संसद के विशेष सत्र में कोई बड़ी घोषणा करेंगे। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश की सरकारें भी जीएसटी की लांचिंग के लिए तैयार हैं।
हालांकि व्यापार मंडल व अन्य कारोबारी संगठनों के आह्वान पर इन राज्यों में विरोध प्रदर्शन जारी है। इस कारण 30 जून को भारत बंद का आह्वान किया गया है। इन तमाम आंदोलनों को दरकिनार कर राज्य सरकारों ने जीएसटी को प्रदेश में लागू करने की प्रतिबद्धता दिखाई है।
वहीं राज्य सरकारें जीएसटी को लेकर संशय की स्थिति में भी हैं और उनके विधायक और मंत्री भी अस्पष्टता व शंकाओं से घिरी हुई हैं, लेकिन इसके बावजूद इन राज्यों के 4.23 लाख छोटे-बड़े उद्योग और लाखों फुटकर ट्रेडर्स 30 जून आधी रात के बाद जीएसटी की जद में आ जाएंगे।
5 of 7
industry
- फोटो : demo pic
ये हैं चारों राज्यों में उद्योगों की स्थिति
हरियाणा : सूबे में 90 हजार से अधिक सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग (एमएसएमई) मौजूद है। जबकि कारोबार फर्मों की संख्या 90511 से अधिक है। हरियाणा में बड़े उद्योगों की संख्या 2115 से अधिक है। एमएसएमई उद्योगों में निवेश 15 हजार करोड़ से अधिक है। एमएसएमई उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों की संख्या 8.90 लाख है। हरियाणा में 616 यूनिट 68032.47 का करोड़ का सालाना एक्सपोर्ट करती है।