हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से आई बरात को पंजाब के खरड़ में जलपान करवाया। इसके बाद करीब चार घंटे बाद दूल्हे को बैरंग लौटा दिया गया। लड़की पक्ष का आरोप है कि लड़के का उसके गांव की महिला के साथ अवैध संबंध थे। इस बात को लेकर काफी देर तक ड्रामा चला। अंत में दोनों परिवार में लिखित समझौता हुआ।
हिमाचल से बरात लेकर सोमवार सुबह 10 बजे खरड़ पहुंचे लेकिन दो तीन दिन पहले लड़की वालों को पता चल गया कि उनके होने वाले दामाद का किसी महिला से पांच साल से अवैध संबंध हैं। इसका अपने पति से तलाक का केस चल रहा है। महिला से अवैध संबंधों का लड़के के परिवार वालों को भी पता है।
सभी की मौजूदगी में लड़के के पिता और उसके पुत्र से महिला के साथ की फोटो दिखा इस बारे में पूछा। इस पर दूल्हे का पिता साफ मुकर गया और कहा कि यह महिला उसकी बेटी जैसी है लेकिन वधू पक्ष के कुछ लड़कों ने दूल्हे और उसके पिता से सख्ती से पूछा तो महिला के साथ अवैध संबंध होने की बात को स्वीकार कर लिया। अंत में दोनों परिवार के बुजुर्गों और शहर के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में राजीनामा हुआ। इसके बाद बरात को बिना दुल्हन के वापस लौटा दिया।