Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh double triumph

Chandigarh News: सॉफ्टबॉल में चंडीगढ़ का डबल धमाका, लड़के-लड़कियों दोनों वर्गों में जीता खिताब

Mon, 23 Nov 2026 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh double triumph
70वें नेशनल स्कूल गेम्स में मेजबान टीमों का दबदबा, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र रहे उपविजेता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। 70वें नेशनल स्कूल गेम्स में मेजबान चंडीगढ़ ने सॉफ्टबॉल में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरी खिताबी सफलता हासिल की। अंडर-19 लड़कों और लड़कियों दोनों वर्गों में चंडीगढ़ की टीमों ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के मुकाबले 18 से 22 नवंबर तक खेले गए। शनिवार को सेक्टर-37बी स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रतियोगिता का समापन हुआ।
लड़कों के वर्ग में छत्तीसगढ़ ने दूसरा और महाराष्ट्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। शीर्ष आठ टीमों में चंडीगढ़ पहले, छत्तीसगढ़ दूसरे, महाराष्ट्र तीसरे, हरियाणा चौथे, आंध्र प्रदेश पांचवें, ओडिशा छठे, दिल्ली सातवें और राजस्थान आठवें स्थान पर रहा।
विज्ञापन

लड़कियों के वर्ग में भी चंडीगढ़ ने खिताब अपने नाम किया। महाराष्ट्र दूसरे और छत्तीसगढ़ तीसरे स्थान पर रहा। ओडिशा, हरियाणा, तेलंगाना, राजस्थान और केरल ने भी शीर्ष आठ में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों वर्गों में चंडीगढ़ की इस शानदार उपलब्धि पर शिक्षा विभाग ने खुशी जताते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed