{"_id":"6b034eacb07e49997907cde3","slug":"two-hours-of-deliberations-at-kamalam-bjp-candidate-list-could-be-finalized-on-november-28-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1180747-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कमलम में दो घंटे मंथन, 28 नवंबर को फाइनल हो सकती है भाजपा प्रत्याशियों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कमलम में दो घंटे मंथन, 28 नवंबर को फाइनल हो सकती है भाजपा प्रत्याशियों की सूची
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने तीन बैठकों में चुनावी तैयारियों, संभावित उम्मीदवारों और संगठन की रणनीति पर की चर्चा
कोर कमेटी की बैठक 45 मिनट चली, टिकट के दावेदारों ने समर्थकों के साथ दिखाई ताकत
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा में टिकट की दौड़ निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिखाई दे रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद सेक्टर-33 स्थित पार्टी कार्यालय कमलम में करीब दो घंटे बिताए। अपने साढ़े तीन घंटे के कार्यक्रम के दौरान उन्होंने तीन अहम बैठकों में चुनावी तैयारियों, संभावित उम्मीदवारों और संगठन की रणनीति पर मंथन किया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, 28 नवंबर को भाजपा अपने उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दे सकती है। कमलम में उनके साथ भाजपा नेता संजय टंडन, प्रदेश अध्यक्ष जितेंदर पाल मल्होत्रा, मेयर सौरभ जोशी और पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के कमलम पहुंचते ही टिकट के दावेदारों और उनके समर्थकों की सक्रियता भी बढ़ गई। पुराने पार्षद और पूर्व उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ पहुंचे तो नए दावेदारों ने भी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के जरिये अपनी ताकत दिखाई। हर कोई पार्टी नेतृत्व तक अपनी दावेदारी और वार्ड में पकड़ का संदेश पहुंचाने की कोशिश में जुटा रहा।
कोर कमेटी में 45 मिनट चला मंथन
कमलम में हुई तीन बैठकों में सबसे अहम कोर कमेटी की बैठक रही। करीब 45 मिनट चली इस बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नाम और चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। किन वार्डों में कैसे समीकरण हैं, कहां नए चेहरों को मौका देने की जरूरत है और किन दावेदारों के पक्ष में संगठन की मजबूती है, इन पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा दो अन्य कमेटियों के साथ भी बैठकें हुईं।
विज्ञापन
नितिन नवीन ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि चुनाव में व्यक्तिगत दावेदारी से ऊपर संगठन की जीत को प्राथमिकता देनी होगी। सभी को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता से चुनाव की तैयारी करनी है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मतदाताओं से सीधा संपर्क चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा रहेगा।
समर्थकों के साथ पहुंचे पुराने और नए दावेदार
राष्ट्रीय अध्यक्ष का कमलम पहुंचना टिकट के दावेदारों के लिए अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने का मौका भी बना। पुराने उम्मीदवारों ने अपने साथ जुड़े कार्यकर्ताओं की मौजूदगी दर्ज कराई तो नए चेहरों ने भी समर्थकों के साथ पहुंचकर दावेदारी पेश की। पार्टी कार्यालय में दिनभर टिकट को लेकर चर्चाओं और संभावनाओं का माहौल बना रहा।
28 नवंबर पर टिकी दावेदारों की नजर
अब सभी की नजर भाजपा की उम्मीदवार सूची पर है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, 28 नवंबर को सूची फाइनल हो सकती है। ऐसे में अगले कुछ दिन टिकट के दावेदारों के लिए अहम हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष की बैठकों के बाद पार्टी उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाती दिख रही है।