Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mahakal

Chandigarh News: कमरे की दीवार पर लिखा मिला महाकाल का हुक्म, मोबाइल में 16 घंटे का टाइमर

Mon, 23 Nov 2026 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Mahakal
पेक के हिमालय हॉस्टल में बीटेक छात्र आदित्य की आत्महत्या के मामले में नए तथ्य आए सामने
विज्ञापन

कुछ महीने पहले भी फिनाइल पीकर कर चुका था जान देने का प्रयास
पुलिस कर रही जांच : कमरे की दीवार पर मिली पर्ची में लिखा था- जय महाकाल, महाकाल का हुक्म, आई एक्सेप्ट योर चैलेंज; टाइमर किस मकसद से लगाया, पुलिस कर रही जांच
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। कमरे की दीवार पर महाकाल का हुक्म और मोबाइल में 16-17 घंटे का टाइमर। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) के हिमालय हॉस्टल में बीटेक थर्ड ईयर के छात्र आदित्य की आत्महत्या के मामले में सामने आए इन तथ्यों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। शनिवार देर रात करीब 11:30 बजे कमरे में पंखे से लटका उसका शव मिला था। पुलिस को तलाशी के दौरान दीवार पर एक पर्ची मिली, जिस पर जय महाकाल, महाकाल का हुक्म, आई एक्सेप्ट योर चैलेंज लिखा था। वहीं, छात्र के मोबाइल फोन में 16-17 घंटे का टाइमर भी लगा मिला। हालांकि, यह टाइमर किस उद्देश्य से लगाया गया था और दीवार पर लिखे शब्दों का क्या संदर्भ था, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

दोपहर से कमरे में बंद था छात्र, रात को दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे वार्डन और पुलिसकर्मी
जानकारी के अनुसार ओडिशा निवासी आदित्य शनिवार दोपहर से हॉस्टल में दिखाई नहीं दिया था। उसने न तो क्लास अटेंड की और न ही रात को खाना खाने मेस पहुंचा। दोस्तों ने उसे कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। रात करीब 11:30 बजे तक कमरे से बाहर नहीं आने और दरवाजा खटखटाने पर भी प्रतिक्रिया नहीं मिलने से साथियों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने वार्डन को सूचना दी। इसके बाद सेक्टर-11 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रात करीब 12 बजे दरवाजे की कुंडी तोड़कर देखा गया तो आदित्य का शव पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ महीने पहले भी किया था आत्महत्या का प्रयास
पुलिस जांच में सामने आया है कि आदित्य कुछ महीने पहले भी इसी हॉस्टल में फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। उस समय साथियों ने उसे समय रहते बचा लिया था। बताया गया था कि कुछ पेपरों में फेल होने के कारण वह परेशान था। घटना के बाद उसके परिजन चंडीगढ़ पहुंचे थे और कई दिन तक हॉस्टल में उसके साथ रहे थे। कॉलेज प्रबंधन ने उसकी काउंसलिंग भी करवाई थी। पुलिस अब पुराने घटनाक्रम और मौजूदा मामले के बीच संभावित संबंधों की भी जांच कर रही है।

परिजनों के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम
पुलिस ने आदित्य के परिजनों को सूचना दे दी थी। वे ओडिशा से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए थे। पुलिस दोस्तों से पूछताछ के साथ कमरे से मिले सुसाइड नोट, पर्ची और मोबाइल में लगे टाइमर की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed