{"_id":"5c44045abdec22556767f149","slug":"gold-medalist-olympian-balbir-singh-sr-defeated-to-death-first-photo-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उम्र 94 साल, 'मौत' को मात दे 108 दिन बाद घर लौटै ओलंपियन, वायरल हुई तस्वीरें देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्र 94 साल, 'मौत' को मात दे 108 दिन बाद घर लौटै ओलंपियन, वायरल हुई तस्वीरें देखिए
Mon, 21 Jan 2019 09:22 AM IST
खुशबू गोयल
संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 21 Jan 2019 09:22 AM IST
विज्ञापन
बलबीर सिंह सीनियर
उम्र 94 साल, पर इस ओलंपियन खिलाड़ी जीने का ऐसा जुनून है कि मौत को भी मात दे दी और 108 दिन बार घर लौट आए। हॉस्टिपल से आने के बाद पहली तस्वीर आई सामने।
बलबीर सिंह सीनियर
डॉक्टरों से कहते हैं ‘अब ठीक होने लगा हूं, मुझे घर जाने दो’। हॉकी के लेजेंड बलबीर सिंह सीनियर जब पीजीआई चंडीगढ़ में प्राइवेट वार्ड में दाखिल थे तो डॉक्टरों को एक कागज पर उन्होंने यह बात लिखकर दी थी। डॉक्टरों ने भी उनकी इच्छा का मान रखा और कंपलीट चेकअप के बाद उन्हें घर ले जाने की अनुमति दे दी। 108 दिन बाद वे घर लौटकर बेहद खुश हैं।
हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर
हॉकी के पितामह कहे जाने वाले बलबीर सिंह सीनियर का हाल जानने के लिए अब देश ही नहीं विदेशों से भी लगातार फोन आ रहे हैं। उनके प्रशंसक लगातार मिलने की कोशिश में हैं, लेकिन डॉक्टरों की हिदायत के चलते उन्हें किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। उनकी देखभाल के लिए 24 घंटे डॉक्टरों की टीम लगी रहती है। इंफेक्शन के डर से उनके कमरे में किसी को जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Balbir Singh Senior
- फोटो : अमर उजाला
सीनियर की बेटी सुखबीर कौर और नाती कबीर मुंह पर मास्क लगाकर उन्हें देखने जाते हैं। बेटी ने बताया कि पिता बलबीर सिंह ने उनके सामने मीठा खाने की इच्छा जताई तो उन्होंने उनके लिए शीरा तैयार किया। बलबीर सिंह को मीठे व्यंजन बेहद पंसद हैं। नाती कबीर ने बताया कि नाना को अपनी डॉग ‘एन्नी’ से काफी लगाव है।‘एन्नी’ उनके साथ ही खाना खाती है।
विज्ञापन
हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर
जब से नाना पीजीआई में एडमिट थे, ‘एन्नी’ ने खाना-पीना कम कर दिया था। घर लौटने पर वह नाना से लिपटने लगी, लेकिन हमें उसे दूर करना पड़ा। बता दें कि पीजीआई में इलाज के दौरान बलबीर सिंह सीनियर के नाती कबीर उनके साथ रहे। वह उन्हें नाना जी कहते थे। इस दौरान वहां रोजाना आने वाली नर्स और अन्य स्टाफ भी उन्हें नाना जी कहने लगे थे।