दर्द की शिकायत लेकर आया था, जांच की गई तो पेट से निकला कुछ ऐसा, डॉक्टर्स देखकर हैरान हैं। उनका कहना है कि उन्होंने इससे पहले ऐसा कभी नहीं देखा।
2 of 6
बिना ऑपरेशन के पेट से निकाली बोतल
घटना हरियाणा के हिसार की है। अग्रोहा के महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज में सर्जरी विभाग की टीम ने मंगलवार को एक मजदूर के पेट से बिना ऑपरेशन के संदिग्ध पदार्थ से भरी कांच की करीब आधा लीटर की एक बोतल निकाली है। मजदूर को मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में दाखिल कराया गया है।
3 of 6
बिना ऑपरेशन के पेट से निकाली बोतल
मेडिकल कॉलेज के सीएमओ डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि मामला संदिग्ध लगने पर सूचना पुलिस को दे दी। वहीं संदिग्ध पदार्थ से भरी बोतल को सील करके मधुबन जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस और चिकित्सकों को नशीला पदार्थ होने का भी शक है। जांच के बाद ही पदार्थ की पुष्टि हो पाएंगी।
4 of 6
बिना ऑपरेशन के पेट से निकाली बोतल
बोतल मजदूर के पेट में कैसे आई इसके संबंध में उसे कोई जानकारी नहीं है। सर्जरी विभाग एचओडी डॉ. गोपाल सिंघल ने बताया कि ऑटो मार्केट फतेहाबाद निवासी 36 वर्षीय नारायण पेट दर्द की शिकायत लेकर आया था। सीएमओ डॉ. राकेश शर्मा ने उसे भर्ती कर लिया और सर्जरी विभाग के चिकित्सकों को बुलाया।
5 of 6
बिना ऑपरेशन के पेट से निकाली बोतल
चिकित्सकों ने मरीज के एक्सरे व अन्य जांच कराई तो मरीज के पेट में आधा लीटर की कांच की बोतल दिखाई दी। रिपोर्ट देखकर चिकित्सक हैरान रह गए। इसके बाद उन्होंने टीम गठित कर करीब आधा घंटे के प्रयास के बाद बिना ऑपरेशन के बोतल हो बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि बोतल में कोई पदार्थ भरा है।