फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दलितों की आवाज बन दुनिया में छाई 17 साल की युवती, देखिए प्रोफाइल

Thu, 04 Aug 2016 01:03 AM IST
सौरभ खन्ना/अमर उजाला ब्यूरो, जालंधर
सौरभ खन्ना/अमर उजाला ब्यूरो, जालंधर Updated Thu, 04 Aug 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
 ginni mahi, dalit yuvti, famous girl singer, jalandhar girl mahi, punjab, chandigarh,
Ginni Mahi - फोटो : file photo
दुनिया भर में अपने गीतों से पहचान बना चुकीं महज 17 साल की दलित युवा गायिका गिन्नी माही अपनी गायकी से दलितों की आवाज को उठा रही हैं। तस्वीरों में देखिए पूरी कहानी।

‘हक्का दे लिए लड़ना बाबा साहिब सिखा गए आ’

 ginni mahi, dalit yuvti, famous girl singer, jalandhar girl mahi, punjab, chandigarh,
Ginni Mahi - फोटो : file photo
माही ने संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर को समर्पित ‘फैन बाबा साहिब दी’ गीत भी गाया है। ‘मैं तीह हां बाबा साहिब दी, जिन्हें लिखाया सी सविधान’ गाने ने भी खूब धमाल मचाया। गिन्नी ने स्पष्ट किया है कि इस गीत का मकसद किसी जाती और समाज को नीचा दिखना नहीं, बल्कि सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करना है। गिन्नी का गाया हुआ गीत ‘हक्का दे लिए लड़ना बाबा साहिब सिखा गए आ’ भी काफी छाया रहा। इसके अलावा गिन्नी की दो एलबम गुरां दी दीवानी और गुरपुरब है कांशी वाले दा ने काफी नाम कमाया है। 

‘पढ़ो जुड़ो ते संघर्ष करो’ का संदेश

 ginni mahi, dalit yuvti, famous girl singer, jalandhar girl mahi, punjab, chandigarh,
Ginni Mahi - फोटो : amar ujala
युवा गायिका गिन्नी माही को दो बार विदेशों में शो करने के आफर आ चुके हैं, मगर पढ़ाई की खातिर उन्होंने शो ठुकरा दिए थे। गिन्नी को पहली बार 2013 में यूके में शो करने का आफर आया था, उस समय वह दसवीं में पढ़ती थी। इसके बाद इस साल के फरवरी माह में इटली में शो करने के लिए बुलाया गया था, लेकिन दोनों बार गिन्नी ने जाने से इंकार कर दिया। गिन्नी ने कहा कि वह बाबा साहिब का संदेश ‘पढ़ो जुड़ो ते संघर्ष करो’ का संदेश अपने गीतों में समाज को देती हैं, ऐसे में वह अपनी पढ़ाई छोड़कर विदेशों में शो करने कैसे जा सकती थीं। उन्होंने कहा कि पहले वह पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी कर लें फिर विदेशों में शो करने के बारे में सोचेगी। गिन्नी ने कहा कि इस साल उनका गुरु नानक देव महाराज पर सिंगल ट्रैक गाना मार्केट में आएगा। इसको लेकर तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शकों की मांग पर एक ही गाना कई बार गाना पड़ता है

 ginni mahi, dalit yuvti, famous girl singer, jalandhar girl mahi, punjab, chandigarh,
Ginni Mahi - फोटो : file photo
गिन्नी का परिवार रविदास समाज से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि कई बार स्टेज शो के दौरान दर्शकों की मांग पर एक ही गाना कई बार गाना पड़ता है। उनका गाया ‘फैन बाबा साहिब दी’ गीत दर्शकों की ओर से खासा पसंद किया जाता है। वह जहां भी जाती है लोगों की तरफ से इस गीत को गाने की डिमांड की जाती हैं। गिन्नी ने कहा कि वह स्टेज प्रस्तुति आंखें बंद कर सतगुरु रविदास महाराज जी को याद कर ‘ऐसी लाल तुझ बिन कौन करें’ शब्द के गुणगान से शुरुआत करती है। गिन्नी को दो बार वॉइस ऑफ दोआबा का खिताब मिल चुका है। गिन्नी के अनुसार उनके गीतों की प्रसिद्ध गायक साबर कोटी, फिरोज खान और कंठ कलेर ने भी खासी तारीफ की है। गिन्नी ने कहा कि वह गायकी के साथ पढ़ाई पर पूरा ध्यान देती है।
 
विज्ञापन

महज सात साल में ही गाना शुरू कर दिया था

 ginni mahi, dalit yuvti, famous girl singer, jalandhar girl mahi, punjab, chandigarh,
Ginni Mahi - फोटो : file photo
सुबह 5.30 से 6.30 बजे तक रियाज करने के बाद कॉलेज में पढ़ने के लिए जाती हैं। इसके बाद शाम को भी कुछ देर के लिए रियाज करती है। उनके पिता राकेश माही ने कहा कि उनकी बेटी ने महज सात साल में ही गाना शुरू कर दिया था। उसका गाना अच्छा लगा तो म्यूजिक टीचर विजय डोगरा के पास सिखाने भेजा। करीब दो ढाई साल उनसे सिखने के बाद गिन्नी ने सबसे पहले गांव जंडियाला में हुए जठेरों के मेले के दौरान स्टेज प्रस्तुति दी थी। उस समय गिन्नी की उम्र महज नौ साल की थी। गिन्नी ने मैट्रिक में 70 फीसदी और बारहवीं में 76 फीसदी नंबर हासिल किए हैं। अब वह जालंधर के एचएमवी कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर में पढ़ रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed