{"_id":"5b3dbb664f1c1ba1288b4bfb","slug":"gangwar-alert-in-dera-sacha-sauda-chief-ram-rahim-sunariya-jail-rohtak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोहतक की उस जेल में गैंगवार को लेकर अलर्ट, जिसमें सजा काट रहा है राम रहीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक की उस जेल में गैंगवार को लेकर अलर्ट, जिसमें सजा काट रहा है राम रहीम
Fri, 06 Jul 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Fri, 06 Jul 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
राम रहीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रोहतक की उस जेल में गैंगवार को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम 20 साल की सजा काट रहा है। गैंगवार की आशंका से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया, इसलिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी कर दिए गए हैं।
2 of 5
राम रहीम
दरअसल, राम रहीम की जेल कही जाने वाली सुनारिया जेल में इन दिनों गैंगवार के हालात पैदा हो गए हैं। क्रांति और विक्की बॉक्सर गैंग के कई सदस्य जेल में बंद हैं और इन दोनों के बीच गैंगवार के हालात बने हुए हैं। जेल प्रशासन गैंगवार की आशंका को लेकर अलर्ट है। पुलिसकर्मियों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
3 of 5
ram rahim
रोहतक सीआईए-2 ने क्रांति गैंग के सदस्य देवेंद्र समेत तीन को गिरफ्तार करके कोर्ट के आदेश पर सुनारिया जेल भेजा था। अब पचास हजारी राहुल समेत क्रांति गैंग के छह सदस्य और गिरफ्तार किए गए हैं। जबकि क्रांति गैंग के सदस्य रहे संजीत बिदरो और विक्की बॉक्सर के बीच पहले से ही रंजिश चली आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राम रहीम
- फोटो : SELF
हालांकि संजीत को पुलिस ने दिल्ली एनकाउंटर में मार गिराया था, लेकिन विक्की सुनारिया जेल में हत्या के मामले में बंद है। सूत्रों के अनुसार, क्रांति गैंग के अन्य सदस्यों के जेल के अंदर जाने के बाद गैंगवार की आशंका उत्पन्न हो गई है। क्योंकि विक्की ओर क्रांति गैंग के 12 से अधिक सदस्य जेल में बंद है।
विज्ञापन
5 of 5
Ram Rahim singh
वहीं जेल अधिकारियों का कहना है कि पुलिसकर्मियों को पहले से ही अलर्ट किया हुआ है। यदि कोई कानून का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हालांकि दोनों गिरोह के सदस्यों को अलग अलग बैरकों में रखा गया है, लेकिन हंगामा होने की आशंका है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।