{"_id":"5a6ea02f4f1c1b462c8b4c19","slug":"gangster-vicky-gounder-was-ready-to-do-work-for-pakistan-agency-isi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एनकाउंटर न होता तो क्या करने वाला था गैंगस्टर विक्की गौंडर, जानकर उड़ जाएंगे होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनकाउंटर न होता तो क्या करने वाला था गैंगस्टर विक्की गौंडर, जानकर उड़ जाएंगे होश
भारत भूषण मित्तल/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:36 PM IST
Gangsters Vicky Gounder, Prema Lahoriya shot dead
अगर एनकाउंटर न होता तो गैंगस्टर विक्की गौंडर क्या करता या वह क्या करने वाला था, जानकर पैरों तले से जमीन खिसक जाएगी।
Gangsters Vicky Gounder, Prema Lahoriya shot dead
सूत्रों के मुताबिक, विक्की गौंडर पाकिस्तान जाने वाला था। वहां जाकर उसने आईएसआई के साथ मिलकर सबसे पहले कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाना था। इसके लिए गौंडर की पाकिस्तान में बैठे आईएसआई के कुछ बडे़ लोगों से बात हो गई थी। फिर उसने अपने विरोधियों को निशाना बनाना था। पंजाब की जेलों में बंद अपने अन्य गैंगस्टर साथियों को भी छुड़वाने की योजना बनानी थी। गौंडर और लाहौरिया की सहायता पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी कर रही थी।
Gangsters Vicky Gounder, Prema Lahoriya shot dead
पंजाब पुलिस के दो बड़े अधिकारी थे गौंडर के निशाने पर
गैंगस्टर विक्की गौंडर के विभिन्न नामों पर सोशल साइट्स पर करीब 12 आईडी थीं। इसे वह खुद और उसके साथी ऑपरेट करते थे। गौंडर की फेसबुक को खंगाला तो पता चला कि वह अब सिख कौम के लिए शहादत देने की बातें कर रहा था। इसके अलावा गौंडर गैंग के निशाने पर पंजाब पुलिस के दो बडे़ अधिकारी थे। इनमें एक आईपीएस अधिकारी का नाम शामिल था।

विज्ञापन
आतंक का अंत
- फोटो : Amar Ujala
गैंगस्टर रॉकी की हत्या करने के बाद दी थी एसएसपी को धमकी
सूत्रों के मुताबिक, बठिंडा में एसएसपी रहे आईपीएस अधिकारी स्वपन शर्मा को गौंडर ने सोशल साइट फेसबुक के जरिये धमकी दी थी। इसके बाद शर्मा ने अपनी सुरक्षा और कड़ी कर ली थी। गौंडर ने फाजिल्का के गैंगस्टर रॉकी की हत्या करने के बाद ही स्वपन शर्मा को धमकी दी थी। उसने शर्मा को रॉकी का खास दोस्त बताते हुए कहा था कि शर्मा उक्त रॉकी के इशारे पर ही उनके गैंग को खत्म करने का प्रयास कर रहा था। हालांकि उस समय एसएसपी रहे स्वपन शर्मा ने ऐसी कोई धमकी मिलने से साफ इंकार कर दिया था।

गैंगस्टर विक्की गौंडर
सुखप्रीत बुड्ढा ने पुलिस को बताया गौंडर के बारे में
गैंगस्टर विक्की गौंडर बीते तीन दिनों से पंजाब-राजस्थान बार्डर के गांव हिंदूमल कोट के खेतों में बने एक घर में अपने दोनों साथी प्रेमा लाहौरिया और सुखप्रीत बुड्ढा के साथ रह रहा था। खुफिया सूत्रों ने बताया कि गौंडर ने लाहौरिया के साथ एक-दो दिन में ही पाकिस्तान जाना था। उससे पहले ही गौंडर के साथी सुखप्रीत ने उससे गद्दारी करते हुए पंजाब पुलिस को सूचना दे दी।