फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dispute over not giving way; two youths injured after stones were pelted at a Thar.

Chandigarh News: साइड न देने पर विवाद, थार पर पथराव कर दो युवकों को किया घायल

Fri, 25 Sep 2026 02:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Dispute over not giving way; two youths injured after stones were pelted at a Thar.

विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कॉलेज के पास साइड देने को लेकर विवाद हो गया। फॉर्च्यूनर सवार चार युवकों ने थार सवार दो युवकों पर पथराव किया। इस हमले में दोनों युवक घायल हो गए और थार के शीशे टूट गए।



वारदात के बाद आरोपी फॉर्च्यूनर में सवार होकर मौके से फरार हो गए। बठिंडा निवासी मनप्रीत इंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ थार में कॉलेज के पास से गुजर रहे थे। कॉलेज के मोड़ पर सामने से आ रही फॉर्च्यूनर के सवारों से साइड देने को लेकर बहस हुई। बहस के बाद फॉर्च्यूनर सवार चारों युवक गाड़ी से नीचे उतर आए। उन्होंने मनप्रीत और शाहनूर की थार पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। अचानक हुए हमले में मनप्रीत और शाहनूर को चोटें लगीं। पत्थर लगने से थार की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए।
विज्ञापन




आरोपियों की पहचान और पुलिस कार्रवाई

मनप्रीत ने हमलावरों में से दो की पहचान रोशनप्रीत उर्फ जैला और सहजप्रीत सिंह के रूप में की है। उन्होंने बाकी दो आरोपियों को सामने आने पर पहचानने की बात कही। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 126(2), 324(4) और 351(2) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed