फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Enhanced patient care: 110 new doctors for Mohali AIIMS.

Chandigarh News: मरीजों की बढ़ेगी देखभाल, मोहाली के एम्स में 110 नए डॉक्टर

Fri, 25 Sep 2026 02:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Enhanced patient care: 110 new doctors for Mohali AIIMS.
चंडीगढ़। मोहाली के डॉ. बीआर आंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) में मरीजों को इलाज के लिए अब ज्यादा डॉक्टर उपलब्ध होंगे। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने संस्थान में जूनियर रेजिडेंट्स (जेआर) के 110 नए पद सृजित करने को मंजूरी दे दी है। इसके साथ जेआर के कुल पद 97 से बढ़कर 207 हो जाएंगे।
विज्ञापन

चीमा ने बताया कि बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज और नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज से 24 विभागों में एफिलिएशन मिलने के बाद संस्थान में पीजी की सालाना सीटें बढ़कर 69 हो गई हैं। तीन साल के शैक्षणिक चक्र में कुल 207 पीजी/जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की जरूरत होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मौजूदा शैक्षणिक सत्र में सात नियमित और पोस्ट-डिप्लोमा जूनियर रेजिडेंट अपना कार्यकाल पूरा कर रिलीव होने वाले हैं। ऐसे में मरीजों की देखभाल और क्लिनिकल सेवाओं पर असर न पड़े, इसके लिए जेआर के पद बढ़ाना जरूरी था। वित्त मंत्री ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी का उद्देश्य सरकारी मेडिकल संस्थानों में पर्याप्त विशेषज्ञ मानव संसाधन उपलब्ध कराना है। इससे चिकित्सा शिक्षा, प्रशिक्षण और मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed