फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस ने खत्म किया खूंखार विक्की गौंडर का आतंक, देखिए एनकाउंटर की तस्वीरें

Wed, 31 Jan 2018 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब) Updated Wed, 31 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
gangster vicky gounder encounter photos
गैंगस्टर विक्की गौंडर
आतंक का दूसरा नाम बन चुके खूंखार गैंगस्टर विक्की गौंडर की कहानी पुलिस ने आखिरकार खत्म कर ही दी। एनकाउंटर की असली तस्वीरें सामने आईं हैं।
gangster vicky gounder encounter photos
गैंगस्टर विक्की गौंडर
पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलीजेंस की टीम के साथ शुक्रवार सांय हुई मुठभेड़ में नाभा जेल से फरार हुए कुख्यात गैंगस्टर विक्की गौंडर और उसके दो साथी जालंधर निवासी प्रेमा लाहौरिया व सुखप्रीत उर्फ बुड्ढा पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। विक्की गौंडर गिरोह पंजाब सहित कई राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका था।
gangster vicky gounder encounter photos
गैंगस्टर विक्की गौंडर
काउंटर इंटेलीजेंस ने अबोहर के नजदीक पंजाब-राजस्थान की सीमा पर स्थित हिंदूमल कोट के साथ ही स्थित ढाणी करनैल सिंह में विक्की और उसके साथियों को घेर लिया। पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन लेकिन तीनों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। यह देखकर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
gangster vicky gounder encounter photos
गैंगस्टर विक्की गौंडर
इस फायरिंग में विक्की गोंडर व प्रेमा लाहौरिया मौके पर ही मारे गए, जबकि उनके तीसरे साथी सुखप्रीत बुढ़ा गोली लगने से घायल हो गया। पंजाब पुलिस के दो कर्मचारी गोली लगने से घायल हो गए। इन सभी को उपचार के लिए अबोहर के सरकारी अस्पताल लाया जा रहा था कि तीसरे गैंगस्टर बुढ़ा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
gangster vicky gounder encounter photos
गैंगस्टर विक्की गौंडर
घायल पुलिस कर्मचारी किरपाल व बलविंद्र सिंह में से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे फरीदकोट मैडिकल कालेज रैफर किया गया है। पता चला है कि यह तीनों ढाणी निवासी लखविंद्र सिंह लखा के घर छुपे हुए थे। पुलिस ने लखविंद्र को भी गिरफ्तार किया है। नाभा जेल से फरार होने के बाद विक्की गोंडर ने कई राजनेताओं को सरेआम मारने की धमकी दी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed