फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Goldy Brar: स्टडी वीजा पर कनाडा गया था गोल्डी बराड़, एक हत्या के बाद यूं बना पंजाब का मोस्टवांटेड...

Fri, 02 Dec 2022 04:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 02 Dec 2022 04:01 PM IST
विज्ञापन
Gangster goldy brar detained in America, Sidhu Moosewala Murder Case update
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ - फोटो : फाइल
पंजाब के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को अमेरिका में डिटेन किया गया है। पंजाब पुलिस के लिए सिरदर्द बना गोल्डी बराड़ कनाडा से अमेरिका जाते समय धरा गया। गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश कनाडा में रहते रची जिसे भारत में उसके साथी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अंजाम दिया। बराड़ और बिश्नोई के बीच कड़ी गोल्डी का चचेरा भाई गुरलाल बराड़ था। 

 
Gangster goldy brar detained in America, Sidhu Moosewala Murder Case update
पंजाब - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित एक क्लब के बाहर 11 अक्तूबर 2020 की रात पीयू के छात्रनेता गुरलाल बराड़ की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद गोल्डी ने अपराध की दुनिया में वापसी की थी। गोल्डी ने 18 फरवरी 2021 को भाई की मौत का बदला लेने के लिए पंजाब के फरीदकोट में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुरलाल सिंह की गोलियां मरवाकर हत्या करवा दी।
 
Gangster goldy brar detained in America, Sidhu Moosewala Murder Case update
Sidhu Moose Wala murder Case - फोटो : अमर उजाला
गोल्डी स्टडी वीजा पर कनाडा पढ़ाई करने गया था लेकिन गुरलाल की हत्या के बाद फिर से अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gangster goldy brar detained in America, Sidhu Moosewala Murder Case update
Sidhu Moose Wala Murder - फोटो : फाइल फोटो
इसके बाद मुक्तसर मलौट में रणजीत सिंह उर्फ राणा सिद्धू की हत्या कराई। हत्याओं के साथ ही रंगदारी मांगने का सिलसिला शुरू किया। गोल्डी बराड़ के पिता पंजाब पुलिस से रिटायर्ड उप निरीक्षक हैं। वहीं दूसरी ओर दविंदर बंबीहा का वर्ष 2016 में एनकाउंटर कर दिया था। इसके बाद भी लगातार फेसबुक पर पोस्ट डाले जा रहे हैं। पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। इस गैंग ने मार्च 2020 को बाउंसर सुरजीत की हत्या की भी जिम्मेदारी ली थी।
विज्ञापन
Gangster goldy brar detained in America, Sidhu Moosewala Murder Case update
गोल्डी बराड़ और सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल फोटो
गोल्डी बराड़ ने इस साल की शुरुआत में हत्या को अंजाम देने के लिए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया और कुछ अन्य लोगों के साथ समन्वय किया था। सिद्धू मूसेवाला की मानसा में 29 मई को गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। वह अपने दोस्त और चचेरे भाई के साथ जीप में सवार होकर जा रहा था, इसी दौरान छह शूटरों ने रास्ते में उस पर गोलियां बरसा दी थीं। हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य गोल्डी बराड़ ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed