फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father does not trust Punjab Police's investigation in the Mohanjeet case.

Chandigarh News: मोहनजीत मामले में पिता को पंजाब पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं

Thu, 15 Oct 2026 02:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Father does not trust Punjab Police's investigation in the Mohanjeet case.
हाईकोर्ट से स्वतंत्र एजेंसी को जांच सौंपने की मांग, सरकार ने सीलबंद लिफाफे में सौंपी प्रगति रिपोर्ट; 80 फीसदी जांच पूरी होने का दावा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मोहनजीत सिंह मामले में पंजाब पुलिस की जांच पर उनके पिता गुरमेल सिंह ने अविश्वास जताते हुए स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग की है। बुधवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने सीलबंद लिफाफे में जांच की प्रगति रिपोर्ट सौंपी। सरकार ने दावा किया कि मामले की करीब 80 प्रतिशत जांच पूरी हो चुकी है। वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार है। हाईकोर्ट ने फिलहाल जांच की प्रगति देखने के बाद आगे के आदेश देने के संकेत दिए। मामले की अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को होगी।
गुरमेल सिंह की ओर से पेश वकील ने अदालत में दलील दी कि मामले का संबंध मुख्यमंत्री से होने के कारण जांच की निष्पक्षता सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने पंजाब पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं होने की बात कहते हुए स्वतंत्र जांच एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपने का आग्रह किया। इस दौरान वकील ने मानसा में मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता परमिंदर सिंह झोटा की दिनदहाड़े हुई हत्या का भी उल्लेख किया। उन्होंने पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों की सुरक्षा और ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान गुरी चहल की ओर से अधिवक्ता निर्भय गर्ग पेश हुए। उन्होंने अदालत से आग्रह किया कि मामले में कोई फैसला लेने से पहले उनका पक्ष भी सुना जाए। इसके लिए गुरी चहल को मामले में पक्षकार बनाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पंजाब सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने याचिका की सुनवाई योग्य होने पर सवाल उठाए। सरकार ने अदालत को बताया कि वीडियो सहित अन्य डिजिटल साक्ष्य फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट आने के बाद जांच में आगे की कार्रवाई की जाएगी। हाईकोर्ट ने फिलहाल जांच की प्रगति पर विचार करने के बाद आगे के आदेश देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed