फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भगवंत मान के घर के बाहर का नजारा: वीडियो में लाठी भांज रही पुलिस, SSP बोले- लाठीचार्ज नहीं हुआ, देखें सच

Wed, 30 Nov 2022 08:07 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 30 Nov 2022 08:07 PM IST
विज्ञापन
Punjab Police lathi charged Mazdoor Union people who marching towards CM residence in Sangrur
मजदूरों पर लाठियां भांजती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के संगरूर में सीएम भगवंत मान के आवास के बाहर विरोध जताने पहुंचे मजदूरों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में कई मजदूर पुरुष व महिलाएं घायल हो गए हैं। खींचतान में कई मजदूरों की दस्तार भी उतर गई। रोष प्रदर्शन का नेतृत्व ग्रामीण व खेत मजदूर संगठन का साझा मोर्चा कर रहा था। उधर, संगरूर के एसएसपी का कहना है कि कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया। विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। प्रदर्शनकारियों के एक आक्रामक गुट ने हाथापाई की, जिसे बाद में पुलिस ने नियंत्रित किया है। हमने उनकी मांगों का संज्ञान लिया है। मगर वीडियो में हकीकत कुछ और ही बयां हो रही है। आप ही देखें तस्वीरों में सच...

Punjab Police lathi charged Mazdoor Union people who marching towards CM residence in Sangrur
संगरूर के एसएसपी। - फोटो : एएनआई

लाठीचार्ज से पहले पटियाला पुल के नीचे जुटे हजारों बिना जमीन वाले मजदूरों को संबोधित करते हुए जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष मुकेश मलौद और क्रांतिकारी पेंडू मजदूर यूनियन के महासचिव लखवीर लौंगोवाल ने कहा कि भगवंत मान सरकार भी पहली सरकारों की तरह मजदूर विरोधी नीतियों पर चल रही है। पंजाब सरकार मजदूरों की स्वीकार की गई मांगों को लागू नहीं कर रही है। इससे मजदूरों में सरकार के प्रति भारी रोष है।
 

Punjab Police lathi charged Mazdoor Union people who marching towards CM residence in Sangrur
मजदूरों पर लाठियां भांजती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इस दौरान पंजाब खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश महासचिव लछमन सिंह सेवेवाला, मजदूर मुक्ति मोर्चा पंजाब के प्रांतीय नेता मक्खन सिंह रामगढ़, कुल हिंद खेत मजदूर यूनियन के नेता भूप चंद चन्नों, देहाती मजदूर सभा के नेता प्रकाश नंदगढ़, पेंडू मजदूर यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष तरसेम पीटर के अलावा अन्य मजदूर नेता मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab Police lathi charged Mazdoor Union people who marching towards CM residence in Sangrur
लाठीचार्ज करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ये हैं मजदूरों की मांगें

  • सालभर रोजगार की गारंटी
  • दिहाड़ी 700 रुपये करने की मांग
  • पंचायती जमीनों का तीसरा हिस्सा जमीन सस्ते भाव पर मजदूरों को मिले
  • नजूल जमीनों का मालिकाना हक अनुसूचित जाति को मिले
  • गुलाबी सुंडी से नष्ट नरमे की फसल का मुआवजा मजदूरों को मिले 
  • बेघर और जरूरतमंदों को प्लाट देने की मांग
  • खुदकुशी पीड़ित परिवारों को मुआवजा 
  • बुढ़ापा पेंशन की आयु सीमा कम करने की मांग
  • अनुसूचित जाति पर अत्याचार बंद करें 
  • प्रदर्शन के दौरान दर्ज मामले वापस लेने की मांग
विज्ञापन
Punjab Police lathi charged Mazdoor Union people who marching towards CM residence in Sangrur
लाठीचार्ज करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भाकियू उगराहां ने लाठीचार्ज की आलोचना की
लाठीचार्ज की भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां ने सख्त आलोचना की है। यूनियन के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उग्राहां और महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। कहने को तो वह कहते हैं कि लोगों को अपने मसले हल न होने की सूरत में सड़क, रेल रोककर आम जनता को परेशान करने के बजाय सरकार के विधायकों व मंत्रियों के घरों के आगे रोष प्रदर्शन करने चाहिए लेकिन वहां जाने पर भी लाठियां बरसाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यूनियन मजदूरों के संघर्ष का समर्थन करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed