फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cheema issued instructions to immediately resolve the demands of employee unions.

Chandigarh News: चीमा ने कर्मचारी यूनियनों की मांगें तुरंत हल करने के दिए निर्देश

Thu, 15 Oct 2026 02:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Cheema issued instructions to immediately resolve the demands of employee unions.
11 यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक, आशा वर्करों को टीकाकरण अभियान के लिए पंचायत घरों में जगह देने को कहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधीन आने वाली 11 कर्मचारी यूनियनों की मांगों का तुरंत उचित समाधान निकालने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने टीकाकरण अभियान के लिए आशा वर्करों को पंचायत घरों जैसी उपयुक्त जगह उपलब्ध कराने को भी कहा। साथ ही आशा वर्करों की मांगों और आकस्मिक छुट्टियों की व्यवस्था को लेकर प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट सब-कमेटी को सौंपने के निर्देश दिए, ताकि इन पर जल्द कार्रवाई हो सके।

वेतन वृद्धि, समान वेतन और पारदर्शी तबादले प्रमुख मांगें
बैठक में कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि, समान वेतन, छुट्टियों के लिए निष्पक्ष नीति और पारदर्शी तबादलों समेत अन्य मुद्दे उठाए।
चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि उनकी अन्य प्रमुख मांगें भी सरकार के विचाराधीन हैं और जल्द ही इन पर उचित फैसला लिया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मांगों के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में ऑल इंडिया आशा वर्कर्स एंड फैसिलिटेटर्स यूनियन, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स एसोसिएशन, फार्मेसी ऑफिसर्स एसोसिएशन और रूरल हेल्थ फार्मेसी ऑफिसर यूनियन समेत अन्य कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed