फिल्मी स्टाइल में गैंगवार: 50 राउंड फायर और गैंगस्टर ढेर
3 गाड़ियों पर आए हथियारबंद हमलावरों ने कुख्यात गैंगस्टर पर 50 राउडं फायरिंग के बाद उसे ढ़ेर कर डाला। देखिए तस्वीरों में पूरी वारदात।
फिल्मी स्टाइल में गैंगवार: 50 राउंड फायर और गैंगस्टर ढेर
3 गाड़ियों पर आए हथियारबंद हमलावरों ने कुख्यात गैंगस्टर पर 50 राउडं फायरिंग के बाद उसे ढ़ेर कर डाला। वारदात हरियाणा के सोनीपत के गांव भदाना में घटी। मृतक की पहचान कुख्यात बदमाश एवं पूर्व सरपंच के पुत्र सितेंद्र उर्फ काला के रूप में की गई। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 19 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हथियारबंद हमलावरों ने पहले तो सितेंद्र की गाड़ी पर कई राउंड फायर किए।
फिल्मी स्टाइल में गैंगवार: 50 राउंड फायर और गैंगस्टर ढेर
इसके बाद गाड़ी से निकलकर भागते सितेंद्र पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे सितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने 50 से अधिक राउंड फायरिंग की है। पुलिस ने देर शाम सितेंद्र के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फिल्मी स्टाइल में गैंगवार: 50 राउंड फायर और गैंगस्टर ढेर
भदाना का रहने वाला सितेंद्र उर्फ काला शनिवार को गाड़ी में सवार होकर गोहाना से अपने गांव आ रहा था। वह अभी ककरोई से निकलकर भदाना की तरफ जा रहा था कि रास्ते में तीन गाड़ियों में सवार युवकों ने उसके सामने गाड़ी अड़ा दी। जैसे ही सितेंद्र ने गाड़ी रोकी, बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गाड़ी पर तीन तरफ से गोलियां चलाई गईं।
फिल्मी स्टाइल में गैंगवार: 50 राउंड फायर और गैंगस्टर ढेर
इस दौरान सितेंद्र गाड़ी में से निकलकर खेतों की ओर भागने लगा। हमलावर भी उसके पीछे-पीछे फायर करते हुए भागे। गाड़ी से लगभग आधा किलोमीटर दूर हमलावरों ने सितेंद्र को ढेर कर दिया। सूचना मिलने पर थाना सदर प्रभारी अजय मलिक और कुछ देर बाद डीएसपी मुकेश जाखड़ एवं एफएसएल की टीम वारदात स्थल पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने सितेंद्र के भाई जसबीर की शिकायत पर कुल 19 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें 13 नामजद हैं।