फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, तिरंगे में लिपटे बेटे की विदाई देख कैसे पत्थर हुई मां?

Fri, 29 May 2015 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 29 May 2015 09:31 AM IST
विज्ञापन

देखिए, तिरंगे में लिपटे बेटे की विदाई देख कैसे पत्‍थर हुई मां?

funeral of martyr soldier nitesh of rohtak, live pics

तिरंगे में लिपटे इकलौते बेटे को मां ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। माहौल इतना गमगीन था कि हर ‌कोई फफक-फफक कर रो रहा था। देखिए तस्वीरें।

देखिए, तिरंगे में लिपटे बेटे की विदाई देख कैसे पत्‍थर हुई मां?

funeral of martyr soldier nitesh of rohtak, live pics

हरियाणा में रोहतक जिले के सैनिक और मां-बहन के एकलौते सहारे नितेश को हर किसी ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। मां और बहन की आंखों से आंसू का सैलाब थमने का नाम नहीं ले रहा था। तिरंगे में लिपटे शव को देखकर हर कोई फफक पड़ा। किसी ने परिवार वालों को सांत्वना दी तो किसी ने सैनिक के शव को देखकर सलामी दी।

देखिए, तिरंगे में लिपटे बेटे की विदाई देख कैसे पत्‍थर हुई मां?

funeral of martyr soldier nitesh of rohtak, live pics

लेफ्टिनेंट नितेश को मुखाग्नि से पहले सैनिकों ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात नितेश पेट्रोलिंग पर था और सुबह साढ़े चार बजे किसी अज्ञात वाहन ने बाइक पर सवार नितेश को टक्कर मार दी। इससे नितेश की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, तिरंगे में लिपटे बेटे की विदाई देख कैसे पत्‍थर हुई मां?

funeral of martyr soldier nitesh of rohtak, live pics

रोहतक की शिवाजी कॉलोनी के रहने वाले आचार्य जितेंद्र का एकलौता बेटा लेफ्टिनेंट नितेश कुछ समय पहले ही भारतीय सेना में शामिल होकर भंटिडा में तैनात था। नितेश की शव यात्रा सुबह नौ बजे शिवाजी कॉलोनी स्थित निवास से निकाली गई। करीब दस बजे शव यात्रा वैश्य कॉलेज रोड स्थित श्मशान घाट पहुंची।

विज्ञापन

देखिए, तिरंगे में लिपटे बेटे की विदाई देख कैसे पत्‍थर हुई मां?

funeral of martyr soldier nitesh of rohtak, live pics

सैकड़ों की भीड़ के बीच नितेश को अंतिम विदाई दी गई। नितेश का दाह संस्कार आर्य समाज के विधि विधान के साथ किया गया। इस मौके पर आर्य समाज से जुड़े लोगों के अलावा, विधायक मनीष ग्रोवर, पूर्व विधायक बीबी बतरा, इनेलो नेता राजू सहगल सहित शहर के कई लोग मौजूद थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed