फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश के नाम शहीद हुआ बेटा, शहादत पर मां ने किया सैल्यूट, बोलीं- जय हिंद

Fri, 17 Nov 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब) Updated Fri, 17 Nov 2017 09:10 AM IST
सार

funeral of martyr manjinder singh, mansa news

विज्ञापन
funeral of martyr manjinder singh, mansa news
देश के सपूत के अंतिम दर्शन को उमड़ा बनावाली गांव
लश्कर व हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए सैनिक के अंतिम संस्कार में पूरा गांव उमड़ पड़ा। हर तरफ जय हिंद के नारे लग रहे थे, देखिए
funeral of martyr manjinder singh, mansa news
देश के सपूत के अंतिम दर्शन को उमड़ा बनावाली गांव
पंजाब के मानसा के गांव बनावाली के सैनिक मनजिंदर सिंह का उनके गांव में सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। मनजिंदर सिंह की शहीदी को लेकर पूरे गांव में शोक की लहर है।  उनके अंतिम दर्शन के लिए पूरा गांव उमड़ा। 
funeral of martyr manjinder singh, mansa news
देश के सपूत के अंतिम दर्शन को उमड़ा बनावाली गांव
शहीद की मां कर्मजीत कौर की आंखों में आंसू थे, लेकिन साथ ही वह गर्व भी महसूस कर रही थीं कि उनका जवान बेटा देश के लिए शहीद हुआ है। मां कर्मजीत कौर का कहना है कि उनके बेटे ने भारत मां का कर्ज चुकाया है। कर्मजीत कौर ने कहा कि देश की खातिर बेटे ने शहादत दी है, इस पर उन्हें गर्व है। उन्होंने बेटे के पार्थिव शव के सामने सैल्यूट कर ‘जय हिंद’ कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
funeral of martyr manjinder singh, mansa news
देश के सपूत के अंतिम दर्शन को उमड़ा बनावाली गांव
शहीद मनजिंदर सिंह का वीरवार को उनके गांव बनावाली में दोपहर के समय अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा सेना के उच्च अधिकारी मौजूद थे। तिरंगे में लिपटे मनजिंदर सिंह को देख कर हर गांववासी की आंखें नम थीं। 
विज्ञापन
funeral of martyr manjinder singh, mansa news
देश के सपूत के अंतिम दर्शन को उमड़ा बनावाली गांव
शहीद को पूरे सरकारी सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस मौके पर डीसी धर्मपाल गुप्ता ने शहीद को श्रद्धांजलि देते कहा कि उसकी शहीदी को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। शहीद के पिता गुरदेव सिंह ने खुद तिरंगा लेकर अपने बेटे को सलामी दी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed