फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां सेहरा बांधने की तैयारी में थी, बेटा तिरंगे में लिपटकर आ गया, शहीद की अंतिम यात्रा

Fri, 17 Nov 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब) Updated Fri, 17 Nov 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
indian army jawan manjinder singh funeral, killed in kulgam encounter
मनजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार
मैं तो सेहरा बांधने की तैयारी कर रही थी, वो तिरंगे में लिपटकर आ जाएगा, ये सोचा नहीं थी। शहीद बेटा अंतिम यात्रा पर निकला तो मां का कलेजा फट गया।
indian army jawan manjinder singh funeral, killed in kulgam encounter
मनजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार
शहीद मनजिंदर सिंह के अंतिम संस्कार के समय मां ने फूट-फूट कर अपनी अधूरी रह गई इच्छा जाहिर की तो हर आंख नम हो गई। पिता गुरदेव सिंह ने 23 साल के बेटे को मुखग्नि दी तो बेसुध होकर गिर पड़े। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी, नौकरी लग जाने से सभी बेहद खुश थे कि मनजिंदर के शहीद होने की खबर आ गई और मातम छा गया। शहीद के भाई ने यह जानकारी दी।
indian army jawan manjinder singh funeral, killed in kulgam encounter
मनजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के हलनू गांव में आतंकियों से मुठभेड़ में मजिंदर सिंह शहीद मनजिंदर सिंह का शव बुधवार देर रात पैतृक गांव बनावाला पहुंचा। वीरवार सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। शहीद की अंतिम यात्रा में पूरा गांव जुटा, वहीं शहीदी पर सलाम करते हुए डीसी धर्मपाल गुप्ता, एसएसपी परमबीर परमार, विधायक नाजर सिंह मानशाहिया व डॉ. मनोज बाला व अकाली नेता गुरप्रीत सिंह बनावाली ने परिवार के साथ दुख साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian army jawan manjinder singh funeral, killed in kulgam encounter
मनजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार
जानकारी के मुताबिक, मनजिंदर सिंह की शादी नहीं हुई थी। करीब ढाई वर्ष पहले 10 सिख रेजिमेंट में भर्ती होकर श्रीनगर में वह ड्यूटी पर तैनात थे। उनके बड़े भाई भूपिंदर सिंह भी पठानकोट में आर्मी-92 फील्ड आरटी में तैनात है। मनजिंदर सिंह अंतरराष्ट्रीय स्तर का कबड्डी खिलाड़ी भी थे, लेकिन परिवार बहुत गरीब है। शहीद अपने पीछे बजुर्ग माता पिता को छोड़ गया है। उसके पिता गांव बनावाला में ही खेती करते हैं और परिवार का पालन पोषण करते हैं।
विज्ञापन
indian army jawan manjinder singh funeral, killed in kulgam encounter
मनजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार
गांव के सरपंच बलराज सिंह ने बताया कि दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के हलनू गांव में आतंकियों से मुठभेड़ में मजिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह शहादत की खबर गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। खबर सुनते ही शहीम की मां कर्मजोत कौर बेहोश हो गई। गांव में किसी भी घर में चूल्हा नहीं जल पाया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed