इस अस्पताल के डॉक्टर्स की करतूत पढ़ शर्मसार होंगे आप
नामी अस्पताल के डॉक्टर्स की शर्मनाक करतूत ने चिकित्सा की दुनिया को शर्मसार कर दिया। आखिर ऐसा क्या हुआ? जानिए तस्वीरों में।
इस अस्पताल के डॉक्टर्स की करतूत पढ़ शर्मसार होंगे आप
चंडीगढ़ में सेक्टर-44 स्थित चैतन्य अस्पताल के डॉक्टर्स ने परिजनों से पहले नवजान की मौत बात छुपाई, फिर इलाज के नाम पर तीन लाख रुपये वसूल लिए। मामले का खुलासा होने पर डॉक्टर्स ने परिजनों से मारपीट भी की। पुलिस में मामला दर्ज कराया गया। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने स्थिति संभाली और डॉक्टर्स को पूछताछ के लिए ले गई।
इस अस्पताल के डॉक्टर्स की करतूत पढ़ शर्मसार होंगे आप
पंचकूला के सेक्टर-सात निवासी अमित गोयल ने बताया कि उनकी पत्नी दो जुलाई को सेक्टर-44 के चेतन्य अस्पताल में एडमिट हुई थी। इसी दिन उन्होंने प्रीमिच्योर बेबी को जन्म दिया। चार जुलाई यानी शनिवार को सुबह शिशु विशेषज्ञ डॉ. अनिल नारंग ने अमित और उनकी फैमिली की काउंसलिंग की। उन्होंने कहा कि नवजात की हालत गंभीर है। अभी उसे वेंटिलेटर पर रखना होगा। 10 से 15 दिन भी लग सकते हैं।
इस अस्पताल के डॉक्टर्स की करतूत पढ़ शर्मसार होंगे आप
परिजनों ने आपस में विचार-विमर्श किया और पीजीआई के डॉक्टरों से सलाह लेने के बारे में सोचा। पीजीआई में दिखाने के लिए नवजात की स्टेटस और उसकी अन्य रिपोर्ट की जरूरत थी। रिपोर्ट लेने के लिए जब वे काउंटर पर पहुंचे तो वहां बैठे एक स्टाफ कर्मी ने बताया कि बच्ची की तो शुक्रवार रात ही मौत हो गई थी। डेथ समरी रिपोर्ट भी बन गई है। इससे परिजन भड़क गए और डॉक्टर अनिल नारंग के पास पहुंचे।
इस अस्पताल के डॉक्टर्स की करतूत पढ़ शर्मसार होंगे आप
डॉ. अनिल नारंग ने परिजनों को जवाब दिया कि बच्ची की हार्ट बीट चल रही है। स्थिति गंभीर है। परिजन पूछ रहे थे कि बच्ची जिंदा है या मर गई है। लेकिन डॉक्टर ने सीधा जवाब न देकर बताया कि स्थिति गंभीर है। सुनवाई न होने पर परिजनों ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पुलिस पहुंच गई और परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।