फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें : सड़क पर कोहरे का कहर, वाहनों के बीच दम तोड़ रहे लोग

Tue, 13 Dec 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 13 Dec 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
Fog havoc on the road, people are dying between vehicles
कोहरे का कहर

सड़कों पर कोहरा जमकर कहर बरपा रहा है। रात में पड़ने वाली धुंध की मार अब सुबह और शाम को भी दिखाई देने लगी है। तस्वीरों से आप सड़कों के मंजर का अंदाजा लगा सकते हैं।

Fog havoc on the road, people are dying between vehicles
कोहरे का कहर

  प्रदेश में घने कोहर का कहर जारी है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में सोमवार सुबह दस बजे तक कोहर की चादरी छाई रही। दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। जीटी रोड इलाके में दर्जनों वाहन भिड़ गए। हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं। 

Fog havoc on the road, people are dying between vehicles
कोहरे का कहर

कुरुक्षेत्र में पिहोवा में गांव थाना के पास नेशनल हाईवे पर बजरी से भरा डंपर एक कार पर पलटने से जींद के एक बिजनेसमैन की मौत हो गई,जबकि इस कार का ड्राईवर रोहताश गंभीर रूप से जख्मी हो गया। शाहाबाद के पास जीटीरोड पर एक ट्राले सहित तीन ट्रक पलट गए। वहीं जिंद में सुबह रोहतक रोड पर दो ट्रक आपस में टकरा गए।  बाईपास से कुछ ही दूरी पर कोहरे के चलते इन दोनों ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fog havoc on the road, people are dying between vehicles
कोहरे का कहर

टक्कर इतनी तेज थी कि टक्कर की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल पर बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए थे।लोगों ने मौके पर पहुंच कर देखा कि दोनों ट्रकों के कैबिन एक-दूसरे के अंदर फंसे थे, इतना ही नही एक ड्राइवर भी ट्रक में फंसा हुआ था।

विज्ञापन
Fog havoc on the road, people are dying between vehicles
कोहरे का कहर

इसके अलावा करनाल जिले में तरावड़ी व नीलोखेड़ी के बीच धान से भरी ट्राली को पीछे से वोल्वो बस द्वारा टक्कर मारने से ट्रैक्टर पर बैठा 20 वर्षीय युवक सहारनपुर निवासी महताब उछलकर बस के टायर के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed