फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार बनी 5 लोगों की 'कब्र', तस्वीरें बताएंगी हादसा कितना खतरनाक था?

Sun, 16 Oct 2016 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब) Updated Sun, 16 Oct 2016 09:27 AM IST
विज्ञापन
five people including two childrens killed in road accident in muktsar of punjab
मुक्तसर में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
शादी समारोह से लौटते समय नहीं सोचा होगा कि कार में ही पूरे परिवार की कब्र बन जाएगी। हादसा बेहद खतरनाक था। तस्वीरें गवाह हैं।
five people including two childrens killed in road accident in muktsar of punjab
मुक्तसर में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
हादसा आज सुबह गिद्दड़बाहा-भटिंडा रोड पर गांव दौला के समीप डेरा लंग के सामने हुआ। नवीन कुमार (35) पुत्र पवन कुमार वासी मटीली मंडी (राजस्थान) अपने परिवार सहित टाटा इंडिगो कार द्वारा भटिंडा में एक विवाह समारोह में शिरकत कर वापिस मटीली लौट रहे थे कि जब उनकी कार गांव दौला के समीप डेरा लंग के सामने पहुंची तो गिद्दड़बाहा की ओर से आ रहे एक तेल वाले टैंकर के साथ कार की टक्कर हो गई।
five people including two childrens killed in road accident in muktsar of punjab
मुक्तसर में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
टक्कर इतनी भयानक थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर सड़क के दूसरी ओर खेतानों में चली गई। इस हादसे में रीतू रानी (26) पत्नी आशीष कुमार वासी अबोहर, गरिमा (26) पत्नी नवीन कुमार, निर्मला देवी (50) पत्नी पवन कुमार गोयल, गनेश (2) पुत्र नवीन कुमार निवासी मटीली मंडी और मारिया (2) पुत्री आशीश कुमार वासी अबोहर की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
five people including two childrens killed in road accident in muktsar of punjab
मुक्तसर में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
वहीं, नवीन कुमार और अलीना (8) पुत्री आशीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें लोगों ने राहत फाऊडेशन के प्रवीण बांसल, मनीष वर्मा और हरदियाल सिंह फौजी ने गिद्दडबाहा के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां डा. गुरप्रीत सिंह और डा.राजीव जैन ने उन्हें प्राथमिक सहायता दी। अलीना की गंभीर हालत को देखते हुए उसे भटिंडा रैफर कर दिया।
विज्ञापन
five people including two childrens killed in road accident in muktsar of punjab
मुक्तसर में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और अस्पताल में भर्ती घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने घायलों की ​शिकायत पर टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जबकि हादसे के बाद टैंकर चालक मौका देखकर फरार हो गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed