Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minister Sirsa described Sonia Gandhi book Belonging A Journey of Love as a bundle of hate

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी विवाद: दिल्ली के मंत्री सिरसा का हमला, बोले- 'बंडल ऑफ हेट और लाइज' है पुस्तक

Wed, 11 Nov 2026 04:00 PM IST
Akash Dubey आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Wed, 11 Nov 2026 04:00 PM IST
सार

मंजिंदर सिंह सिरसा ने सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' को 'बंडल ऑफ हेट' बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह 1984 के सिख विरोधी दंगों के जख्मों को धोने का प्रयास है।

विज्ञापन
Minister Sirsa described Sonia Gandhi book Belonging A Journey of Love as a bundle of hate
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते मंत्री सिरसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' को लेकर दिल्ली में सियासी विवाद बढ़ता जा रहा है। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री और सिख नेता मंजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को सचिवालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किताब को 'बंडल ऑफ हेट' और 'बंडल ऑफ लाइज' करार दिया। 

विज्ञापन


1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ित परिवारों को साथ लेकर पहुंचे सिरसा ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी अपनी किताब के जरिये 42 साल पुराने सिखों के जख्मों और खून के धब्बों को धोने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने किताब में दरबार साहिब पर हमले से जुड़े उल्लेखों पर भी सवाल उठाए और कांग्रेस के तत्कालीन नेतृत्व को कठघरे में खड़ा किया।
विज्ञापन


दरबार साहिब के साथ 40 गुरुद्वारों की बेअदबी का आरोप
सिरसा ने कहा कि इंदिरा गांधी के शासनकाल में केवल दरबार साहिब पर ही हमला नहीं हुआ था, बल्कि 40 अन्य गुरुद्वारों की भी बेअदबी की गई थी। उन्होंने किताब के कुछ अंश पढ़कर सुनाए और कहा कि सोनिया गांधी ने इस पूरे घटनाक्रम को जिस तरह प्रस्तुत किया है, उससे सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने बाबरी मस्जिद और दरबार साहिब से जुड़े प्रसंगों का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेतृत्व पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइटलर और सज्जन कुमार का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
मंत्री ने 1984 के दंगों में जगदीश टाइटलर और सज्जन कुमार की कथित भूमिका का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दंगों के दौरान सिखों के घरों पर निशान लगाए गए और हजारों लोगों की हत्या हुई। सिरसा के मुताबिक, मारवाह आयोग की जांच को रोककर आगे मिश्रा कमेटी से जांच कराने की बात कही गई। बाद में नानावती आयोग में भी सज्जन कुमार और जगदीश टाइटलर के नाम सामने आए। उन्होंने आरोप लगाया कि टाइटलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बावजूद सीबीआई ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई और आरोपपत्र दाखिल करने में 18 साल लगा दिए।

पीड़ित परिवारों की मौजूदगी में राहुल गांधी पर निशाना
प्रेस कॉन्फ्रेंस में 1984 के दंगों में मारे गए लोगों के परिवार भी मौजूद रहे। सिरसा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवारों की सुध नहीं ली। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पैलेट के छर्रे लगने की घटना के बाद वह संबंधित लोगों से मिलने पहुंच गए, लेकिन सिख दंगा पीड़ित परिवारों से मिलने कभी नहीं गए। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार ने दंगा पीड़ित परिवारों को सरकारी नौकरियां देकर राहत देने का काम किया है।


किताब में डर का जिक्र करने पर भी उठाए सवाल
सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री बनने से इनकार करने से जुड़े सवाल पर सिरसा ने उनकी किताब में परिवार के डर का उल्लेख किए जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई का उदाहरण देते हुए कहा कि यह देश ऐसी महिलाओं का है, जो अपने बच्चे को पीठ पर बांधकर दुश्मन से मुकाबला करती हैं। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के मन में 42 साल बाद भी सिख समुदाय के प्रति नफरत दिखाई देती है। सिरसा ने कांग्रेस नेतृत्व पर पंजाब में युवाओं के मारे जाने और दंगों के पीड़ितों को न्याय नहीं दिलाने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed