बठिंडा में शादी समारोह में गोली लगने से जिस डांसर की मौत हुई थी, अब उस पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
2 of 7
शादी में स्टेज पर फायरिंग और डांसर की मौत
बठिंडा जिले की मौड मंडी स्थित एक पैलेस में शनिवार देर रात को शादी समारोह के दौरान गोली लगने से एक डांसर की मौत हो गई। वारदात उस समय हुई जब वह तीन अन्य डांसर के साथ स्टेज पर डांस कर रही थी।
3 of 7
शादी में स्टेज पर फायरिंग और डांसर की मौत
इस दौरान एक व्यक्ति ने स्टेज के सामने आकर हवाई फायर किया, गोली डांसर बठिंडा निवासी कुलविंदर कौर को लग गई। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने डांसर कुलविंदर के पति राजिंदर सिंह के बयान पर आरोपी बिल्ला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
4 of 7
शादी में स्टेज पर फायरिंग और डांसर की मौत
पुलिस पर आरोपी की गिरफ्तारी न करने का आरोप लगाते हुए गुस्साए परिजनों ने रविवार को बठिंडा-मानसा नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। थाना मौड पुलिस के अधिकारी जसविंदर सिंह के अनुसार कुलविंदर दो माह की गर्भवती भी थी।
5 of 7
शादी में स्टेज पर फायरिंग और डांसर की मौत
पुलिस ने बताया कि शनिवार को स्थानीय आशीर्वाद पैलेस में मौड मंडी निवासी विजय कुमार के बेटे वरुण कुमार की शादी थी। इस दौरान स्टेज पर डांसर कुलविंदर कौर तीन अन्य डांसरों के साथ डांस कर रही थी कि स्टेज के पास नाच रहे बिल्ला नामक युवक ने अपनी 12 बोर राइफल से गोली चला दी।