फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आग का ये खौफनाक मंजर देख छलक उठेंगी आंखें

Sat, 20 Dec 2014 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 20 Dec 2014 12:58 PM IST
विज्ञापन

आग का ये खौफनाक मंजर देख छलक उठेंगी आंखें

fire in chandigarh, a creepy incident

मनीमाजरा के मेन बाजार में राणा हवेली के पास स्थित एक तीन मंजिला गोदाम में शुक्रवार रात आग लग गई। इसमें क्रॉकरी का स्टोर था जिसमें बड़ी मात्रा में प्लास्टिक के बर्तन और गैस सिलेंडर रखे थे।


सभी फोटो: दीपक अरोड़ा

आग का ये खौफनाक मंजर देख छलक उठेंगी आंखें

fire in chandigarh, a creepy incident

आग ने देखते ही देखते इतना भयाकन रूप ले लिया कि आसपास के मकानों में इसकी वजह से दरार पड़ गईं। इस आग की वजह से स्टोर के साथ लगता एक और मकान गिर गया। रात 9 बजे लगी आग, हादसे के वक्त कोई नहीं था बिल्डिंग में।

आग का ये खौफनाक मंजर देख छलक उठेंगी आंखें

fire in chandigarh, a creepy incident

गोयल बर्तन स्टोर में लगी इस आग की सूचना स्टोर मालिक पवन गोयल को करीब नौ बजे दी गई। उनको यह जानकारी उनके स्टोर के आसपास रहने वालों ने दी। आग की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ फायर डिपार्टमेंट की गाड़ियां और चंडीगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। रात 9 बजे लगी आग, चार घंटे बाद रात करीब 1 बजे भी उठ रही थीं लपटें।

विज्ञापन
विज्ञापन

आग का ये खौफनाक मंजर देख छलक उठेंगी आंखें

fire in chandigarh, a creepy incident

तिमंजिला इमारत में आग दूसरी मंजिल पर लगी और देखते ही देखते आग की चपेट में पहली मंजिल और ग्राउंड फ्लोर पर भी आ गई। बिल्डिंग का एक हिस्सा आग से इतना कमजोर हो गया कि पीछे की ओर गिर गया था। जिस मकान में स्टोर बनाया गया वह तंग गली में है और आसपास भी दर्जनों मकान सटे हुए बने हैं। जिसमें काफी आबादी है। आग की सूचना मिलते ही सभी घरों को फटाफट खाली करवा दिया गया

विज्ञापन

आग का ये खौफनाक मंजर देख छलक उठेंगी आंखें

fire in chandigarh, a creepy incident

आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर 25 फायर टेंडर पहुंच गए। आग इतनी भयावह थी कि जितनी बुझाई जा रही थी उतनी ही बढ़ती जा रही थी। फायर विभाग ने आग को बुझाने के लिए फोम का इस्तेमाल किया। हालांकि उससे भी आग नियंत्रण में नहीं आ सकी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed