अबोहर में 40 पक्षी मरे, देखिए कहीं बर्ड फलू तो नहीं?
एशिया की सबसे बड़ी ओपन सेंक्चुरी के अंतर्गत आते गांव में एक रात में 50 बेजुबान परिंदों की मौत हो गई। इसके पीछे बर्ड फ्लू का अंदेशा है। देखिए दर्दनाक तस्वीरें।
अबोहर में 40 पक्षी मरे, देखिए कहीं बर्ड फलू तो नहीं?
गांव सीतो गुन्नों में तालाब में रहने वाली 40 बतखों सहित 50 पक्षियों की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह जैसे ही गांव के लोगों ने बड़ी तादाद में पक्षियों को मरे हुए पाया तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
अबोहर में 40 पक्षी मरे, देखिए कहीं बर्ड फलू तो नहीं?
घटना की सूचना मिलते ही पशुपालन विभाग के डाक्टरों सहित सरकारी अस्पताल अबोहर के डाक्टर भी मौके पर पहुंचे तथा बड़ी संख्या में वहां जुटे लोगों को मृत पक्षियों से दूर रहने की हिदायत दी। मरे हुए पक्षियों में 40 बतखों के अलावा कौवे, उल्लू, कबूतर, घुग्गी, टिटहरी आदि भी शामिल हैं।
अबोहर में 40 पक्षी मरे, देखिए कहीं बर्ड फलू तो नहीं?
पशुपालन विभाग ने छप्पड़ के पानी तथा मृत बतखों की जांच के लिए सैंपल प्रयोगशाला में भेजे हैं। गांव के लोगों का आरोप था कि बतखों को अगर समय पर इलाज मिलता तो कुछ को बचाया जा सकता था। ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
अबोहर में 40 पक्षी मरे, देखिए कहीं बर्ड फलू तो नहीं?
विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सुबह घर के पास तालाब में बड़ी संख्या में बतखें मृत देखी गईं, जबकि चार तड़प रही थीं। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पशुपालन विभाग के डाक्टरों को दी।