अभागन मां मंदिर के सामने बैठकर तीनों बच्चों के सकुशल लौटने की दुआएं मांगती रही और उधर बाप ने आदेश दिया, चाचा ने पल में तीनों बच्चों को गोली मार दी।
2 of 7
मोरनी हिल्स में मिले तीन बच्चों के शव
बेबस मां मंदिर के सामने बैठकर तीनों बच्चों के सकुशल लौटने दुआ भगवान से मांग रही थी कि बच्चों के मामा आए और बोले बहन तेरे इस भगवान ने ही तेरा चमन उजाड़ दिया। कुरुक्षेत्र के गांव सारसा से रविवार दोपहर अचानक तीन सगे भाई बहन संदिग्ध हालात में लापता हुए थे। इनकी खोजबीन के समय शायद परिवार वालों ने सोचा भी न होगा कि वे तीनों अब इस दुनिया में नहीं हैं।
3 of 7
मोरनी हिल्स में मिले तीन बच्चों के शव
तीनों बच्चों के शव मिले और मरवाने वाला निकला अपना बाप सोनू। मारने वाला निकला चाचा जगदीप और वजह बनी एक महिला, जिसके साथ बच्चों के बाप के अवैध संबंध थे। सोनू ने आदेश दिया और चचेरे भाई जगदीप ने गोली मारकर बच्चों की लाशों को मोरनी हिल के निकट जंगल में ठिकाने लगा दिया। मंगलवार सुबह कुरुक्षेत्र पुलिस की टीमों ने मासूम समीर, सिमरन और समर की लाशें बरामद की।
4 of 7
मोरनी हिल्स में मिले तीन बच्चों के शव
हालांकि दोपहर तक जहां इन बच्चों के मामा को पूरे प्रकरण की जानकारी मिल चुकी थी, लेकिन उनकी बहन सुमन अपने तीनों बच्चों के सकुशल वापिस लौटने के लिये मंदिर के सामने बैठकर मांग रही थी। तब तक इस अभागी मां को यह तक नहीं पता था कि उसके जिगर के टुकड़ों का घर के ही दो सदस्यों की मिलीभगत से खात्मा किया जा चुका है और जब पता चला तो सुमन बेहोश हो गई।
5 of 7
मोरनी हिल्स में मिले तीन बच्चों के शव
सुमन के भाई फूल सिंह फफकते हुए कहते हैं, अब हमारी बहन का क्या होगा, इससे अच्छा होता कि सोनू उसे भी मार देता। हम सभी उसका हाल कैसे देखें। सोनू ने जो दरिंदगी दिखाई है, उससे बाद अब हमारा नाता जीजा-साले का नहीं, जानी दुश्मन का रिश्ता बन चुका है। मुट्ठियों को कसकर जकड़ते हुए फूल सिंह अपनी बहन की ससुराल में बेकाबू होने के बावजूद संभलते हुए दिख रहा था।