फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने तीनों जिगर के टुकड़ों के शव देख मां बोली ऐसी बात, कलेजा फट गया सभी का

Fri, 24 Nov 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला/कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला/कुरुक्षेत्र Updated Fri, 24 Nov 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
father killed three childrens for girl friend, funeral at paternal village
तीन बच्चों का अंतिम संस्कार
इस अभागन मां ने जब अपने तीन बच्चों के शव देखे तो वह बदहवास हो गई और फिर उसके मुंह से ऐसी बात निकली, सुनकर सभी का कलेजा फट गया।
father killed three childrens for girl friend, funeral at paternal village
मोरनी हिल्स में मिले तीन बच्चों के शव
घटना हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की है। पेहोवा के गांव सारसा निवासी सोनू ने चचेरे भाई जगदीप मलिक से अपने ही तीन मासूम बच्चों की हत्या करवा दी। हत्यारोपी जगदीप की निशानदेही पर कुरुक्षेत्र पुलिस ने तीनों बच्चों के शव पंचकूला में मोरनी के जंगलों से बरामद किए। बच्चों की पहचान समीर 11 वर्ष, सिमरन आठ वर्ष और समर चार वर्ष के रूप में हुई थी और तीनों की गोली मारकर हत्या की गई।
father killed three childrens for girl friend, funeral at paternal village
तीन बच्चों का अंतिम संस्कार
अपने ही सुहाग द्वारा अपने ही बच्चों के साथ किए गए इस कांड ने मां सुमन का दिल छलनी कर दिया। उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे, बदहवासी की हालत में वह बस यही कहती कि अब मैं कैसे जिऊंगी। बुधवार को शव मिले और वीरवार को तीनों बच्चों का पोस्टमार्टम किया गया। रिपोर्ट में आया कि गोली लगने से तीनों की मौत हुई। दादा जीत राम तीनों के शव लेकर गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
father killed three childrens for girl friend, funeral at paternal village
तीन बच्चों का अंतिम संस्कार
अपने कलेजे के टुकड़ों के शव देखकर मां सुमन बेहोश हो गई। जैसे-तैसे उसे होश में लाया गया तो वह बार-बार वह चिल्लाती कि मारना ही था तो मुझे मार देते, मासूमों ने क्या बिगाड़ा था। मैं तो अपने बच्चों के सकुशल लौटने की राह देख रही थी। कह रहे थे कि मेला देखने गए हैं। मेरे बच्चों के सा​थ ये क्या हो गया, अब मैं कैसे जिऊंगी, किसके सहारे जिऊंगी। भगवान ने मेरे साथ न्याय नहीं किया।
विज्ञापन
father killed three childrens for girl friend, funeral at paternal village
तीन बच्चों का अंतिम संस्कार
क्योंकि हालात सही नहीं थे, इसलिए गांव पहुंचते ही बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोनों भाई समीर और समर को एक अर्थी पर श्मशान भूमि तक ले जाया गया। जबकि उनके पीछे-पीछे बहन सिमरन का शव लेकर गांव वाले संस्कार के लिए पहुंचे। बच्चों के मामा ने शवों को मुखाग्नि दी। हर आंख में आंसू थे और हर जुबान पर ऐसा घिनौना काम करने वालों के लिए फांसी की मांग।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed