फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को अब सरकार देगी बड़ा तोहफा, अगर वे मान जाएं तो

Fri, 24 Nov 2017 09:27 AM IST
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Fri, 24 Nov 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
miss world manushi chhillar brand ambassador of beti bachao beti padhao project
Manushi Chhillar
मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर विश्व पटल पर देश का नाम चमकाने वाली मानुषी छिल्लर को सरकार बहुत बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रही, अगर वे मान जाएं तो।
miss world manushi chhillar brand ambassador of beti bachao beti padhao project
Manushi Chhillar
दरअसल, सरकार मानुषी छिल्लर को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर बनाने की तैयारी कर रही है। सरकार को मानुषी के वापस अपने देश लौटने का इंतजार है, जिसके यहां आने पर स्वागत समारोह किया जाएगा और उससे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए सहमति ली जाएगी। अगर मानुषी इसके लिए तैयार हो जाती है तो सरकार आगे की प्रक्रिया को शुरू कर देगी।
miss world manushi chhillar brand ambassador of beti bachao beti padhao project
manushi
इसके अलावा भी महिला उत्थान के लिए चलाए जा रहे अन्य किसी कार्यक्रम से अगर मानुषी जुड़ना चाहती हैं तो सरकार सहयोग करेगी। हरियाणा की बेटियां अभी तक केवल खेलों में आगे आकर दुनिया में देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रही थी। लेकिन मानुषी छिल्लर ऐसी पहली बेटी है, जिसने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखकर मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है। इस तरह मानुषी छिल्लर से अन्य बेटियों को ऐसे भी क्षेत्र में आगे बढने का प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
miss world manushi chhillar brand ambassador of beti bachao beti padhao project
manushi chhillar - फोटो : facebook
इसको देखते हुए ही प्रदेश सरकार मानुषी छिल्लर को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का ब्रांड एंबेसडर बनाने की तैयारी कर रही है। हालांकि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की पहले ही दो ब्रांड एंबेसडर है, जिनमें अभिनेत्री परिणिता चोपड़ा और ओलंपिक की पहली महिला मेडलिस्ट साक्षी मलिक शामिल है। अब मानुषी छिल्लर भी ब्रांड एंबेसडर बनने को तैयार हो जाती है तो इस अभियान से तीन हस्तियां जुड़ जाएगी।

 
विज्ञापन
miss world manushi chhillar brand ambassador of beti bachao beti padhao project
मानुषी छिल्लर
इसके लिए सरकार को मानुषी छिल्लर की सहमति लेनी है और यह उसके अपने देश वापस लौटने पर ही होगा। सरकार की ओर से यह जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री कविता जैन के पति व प्रदेश के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के संयोजक राजीव जैन को सौंपी गई है। मानुषी को सरकार इसलिए भी ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहती है, क्योंकि इस अभियान से अभिनय व खेल के अलावा मॉडलिंग जगत से जुड़ी बेटी के जुड़ने से लोगों की सोच पर ज्यादा असर पड़ सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed