फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फतेहवीर सिंह को दी गई अंतिम विदाई, शव देख बेहोश हुई मां-दादी, देखिए संस्कार की पहली तस्वीरें

Wed, 12 Jun 2019 12:15 AM IST
खुशबू गोयल सुशील कुमार, अमर उजाला, सुनाम ऊधम सिंह वाला(संगरूर)
सुशील कुमार, अमर उजाला, सुनाम ऊधम सिंह वाला(संगरूर) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 12 Jun 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fatehveer Singh Funeral, Child was rescued from borewell at Sangrur and died at pgi chandigarh
फतेहवीर सिंह का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
109 घंटे बाद बोरवेल से निकाले गए फतेहवीर सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वहीं बच्चे का पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही मां और दादी बेहोश हो गईं। देखिए अंतिम विदाई की तस्वीरें।
Fatehveer Singh Funeral, Child was rescued from borewell at Sangrur and died at pgi chandigarh
फतेहवीर सिंह का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
फतेहवीर सिंह का पार्थिव शरीर दोपहर में पीजीआई चंडीगढ़ से घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। अपने बच्चे का शव देखते ही मां बेहोश हो गई। दादी भी बदहवासी की हालत में हैं। वहीं पिता और दादा भी खुद को संभाल नहीं पा रहे थे। सभी रीति रिवाज करने के बाद पार्थिव शरीर को शमशान घाट ले जाया गया।
Fatehveer Singh Funeral, Child was rescued from borewell at Sangrur and died at pgi chandigarh
फतेहवीर सिंह का पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला
फतेहवीर को पिता सुखविंद्र सिंह ने मुखाग्नि दी। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों के साथ बच्चे को अंतिम विदाई दी। इस मौके पर लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। वहीं दादा ने धरने पर बैठे लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा- 'फतेह नू शांति नाल विदा होन देयो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Fatehveer Singh Funeral, Child was rescued from borewell at Sangrur and died at pgi chandigarh
बोरवेल से निकाला गया फतेहवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि फतेहवीर सिंह को मंगलवार तड़के पीजीआई लाया गया था, जहां जांच करने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 109 घंटे बाद फतेह को उसी बोरवेल से निकाला गया था, जिसमें वह गिरा था। गांव के ही एक युवक ने उसे बाहर निकाला, वो भी एक कुंडी के जरिए।
विज्ञापन
Fatehveer Singh Funeral, Child was rescued from borewell at Sangrur and died at pgi chandigarh
फतेहवीर सिंह का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि जिस बोर में फतेह फंसा था, उससे दुर्गंध आ रही थी। जैसे ही फतेहवीर को निकाला गया, तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। फतेहवीर के मां-बाप को भी पहले ही अस्पताल भेज दिया गया था। वहां बच्चे को प्राथमिक उपचार दिया गया, फिर पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया, तहां उसने दम तोड़ दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed