देखिए, टीम इंडिया में पहली बार सिलेक्शन पर क्या बोले संदीप?
जिंबाब्वे दौरे पर जा रही भारतीय क्रिकेट टीम में गेंदबाज हरभजन सिंह के अलावा एक और पंजाबी खिलाड़ी शामिल हो गए हैं। देखिए, उनकी पहली टिप्पणी। -रिपोर्ट: रिंपी गुप्ता, पटियाला
देखिए, टीम इंडिया में पहली बार सिलेक्शन पर क्या बोले संदीप?
ये खिलाड़ी हैं आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2012 और फिर आईपीएल में अपनी धुआंधार गेंदबाजी के दम पर बड़े-बडे़ बल्लेबाजों की विकेट लेने वाले पटियाला के पेसर संदीप शर्मा। पटियाला में अपने घर एकता विहार में अमर उजाला से बातचीत में संदीप शर्मा ने कहा कि यह सपने के सच होने जैसा है।
देखिए, टीम इंडिया में पहली बार सिलेक्शन पर क्या बोले संदीप?
जैसे ही नेशनल टीम के लिए सिलेक्शन की खबर मिली, तो मानो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जिस दिन के लिए इतनी जी-तोड़ मेहनत की, वह आखिरकार आ गया है। अब जिंबाब्वे दौरे पर अपनी गेंदबाजी से भारत को जीत दिलवाकर माता-पिता, कोच और पटियाला का नाम रोशन करना ही मकसद है।
देखिए, टीम इंडिया में पहली बार सिलेक्शन पर क्या बोले संदीप?
अमर उजाला से बातचीत में संदीप शर्मा भारतीय टीम में सिलेक्शन पर भावुक हो उठे। संदीप शर्मा ने कहा कि मध्यवर्गीय परिवार से हूं, कभी सोचा नहीं था कि यहां तक पहुंच पाऊंगा। साधन नहीं थे। बस पिता बलविंदर गिरि और मां मीना गिरि का आशीर्वाद था और उनका साथ था, जिसने यहां तक पहुंचा दिया।
देखिए, टीम इंडिया में पहली बार सिलेक्शन पर क्या बोले संदीप?
संदीप ने कहा कि वे अपनी स्पीड और स्ट्रेंथ बढ़ाने पर खास ध्यान दे रहे हैं ताकि जिंबाब्वे की पिचों पर वे अच्छी गेंदबाजी करके बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाकर अपनी टीम को जीत दिलवा सकें। आईपीएल ने उनके इस मुकाम तक पहुंचने में काफी मदद की है।