फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्राउंड रिपोर्ट: टेंट सिटी में बदल रही शंभू बॉर्डर, लोहे के पाइप डालकर बनाए जा रहे झोपड़ी नुमा हट, तस्वीरें

Mon, 26 Feb 2024 09:09 AM IST
शाहरुख खान सुदेश तनेजा, अमर उजाला, राजपुरा
सुदेश तनेजा, अमर उजाला, राजपुरा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 26 Feb 2024 09:09 AM IST
सार

शंभू बॉर्डर टेंट सिटी में तब्दील हो रहा है। लोहे के पाइप डालकर झोपड़ी नुमा हट बनाए जा रहे हैं। रविवार को अन्य प्रदेशों से विद्वानों के विचार सुनने लोग पहुंचे।

विज्ञापन
Farmer Protest Shambhu Border is turning into tent city hut like huts are being built by inserting iron pipes
Farmer Protest - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब और हरियाणा सीमा पर किसानों का विरोध प्रदर्शन 13वें दिन में प्रवेश कर गया है। किसान शंभू बॉर्डर को ही टेंट सिटी में तब्दील करने की तैयारी कर रहे हैं। इतना ही नहीं, लोहे के पाइप मंगवाकर राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच बने फुटपाथ पर टेंट से झोपड़ी नुमा हट तैयार किए जा रहे हैं, जिससे लगता है कि किसान शंभू बॉर्डर पर ही पक्का मोर्चा लगा सकते हैं। 


शंभू बॉर्डर पर रविवार माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। न तो किसान आगे बढ़े और न ही हरियाणा पुलिस की तरफ से कोई हरकत हुई। किसानों की ओर से लंगर की सेवा व मरीजों की देखभाल के लिए बनाए गए स्थायी क्लीनिक विधिवत तरीके से चल रहे हैं। 
Farmer Protest Shambhu Border is turning into tent city hut like huts are being built by inserting iron pipes
Farmer Protest - फोटो : PTI
रविवार को नजदीकी गांव वासियों सहित महिलाएं भी काफी संख्या में पहुंची। निहंग सिंह जहां ढडाई बनाने के लिए अपना घोटना चलाते रहे, वहीं महिलाओं व बच्चों के लिए भी लस्सी के साथ पेय पदार्थ का इंतजाम द्वारा रहा।
Farmer Protest Shambhu Border is turning into tent city hut like huts are being built by inserting iron pipes
Farmer Protest - फोटो : PTI
कृषि संघ किसानों से शांत रहने और शांति के साथ एमएसपी कानून के लिए लड़ाई जारी रखने की अपील कर रहे हैं। किसान यूनियनों ने शंभू बॉर्डर पर वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन को लेकर रविवार को सेमिनार आयोजित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Farmer Protest Shambhu Border is turning into tent city hut like huts are being built by inserting iron pipes
Farmer Protest - फोटो : PTI
इस दौरान यह चर्चा की गई कि वैश्विक संगठन किस तरह विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में एमएसपी की अवधारणा को प्रभावित कर रहा है। भारतीय किसान यूनियन एकता सिधुपुर के अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल ने बताया कि कैसे डब्ल्यूटीओ की नीतियां भारतीय किसानों के लिए मजबूत फंदा बन रही हैं क्योंकि उनकी नजर भारत जैसे विशाल देश पर है जिसका बाजार व कृषि क्षेत्र बहुत बड़ा है। 
विज्ञापन
Farmer Protest Shambhu Border is turning into tent city hut like huts are being built by inserting iron pipes
Farmer Protest - फोटो : PTI
उन्होंने कहा कि एमएसपी की गारंटी के बिना किसानों का जीवित रहना संभव नहीं है। डल्लेवाल ने बताया कि डब्ल्यूटीओ ने हमेशा भारत जैसे विकासशील देशों पर एमएसपी व्यवस्था को रोकने के लिए दबाव डाला है। एमएसपी और सब्सिडी के बिना हमारे पास कोई अन्य विकल्प नहीं हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed