फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CM वीरभद्र के भतीजे अकांक्ष के कत्ल के बाद फरीद ने क्या किया, सच चौंकाने वाला है

Sun, 19 Feb 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 19 Feb 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
farid told to police, what he did after killing himachal pradesh cm virbhadra nephew akanksh sen
अकांक्ष मर्डर केस का आरोपी फरीद सिंह
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के भतीजे अकांक्ष की हत्या करने के बाद हरमेहताभ सिंह उर्फ फरीद ने क्या कुछ किया, सच काफी हैरत में डाल देने वाला है।
farid told to police, what he did after killing himachal pradesh cm virbhadra nephew akanksh sen
अकांक्ष - फोटो : अमर उजाला
रिमांड के दौरान फरीद ने बताया कि अकांक्ष सेन की बीएमडब्ल्यू से कुचलने के बाद बलराज सिंह रंधावा और वह मोहाली में अपने दोस्त के घर जाकर सो गए थे। दोनों करीब सात घंटे तक दोस्त के घर सोते रहे। उसके बाद बलराज सिंह रंधावा अपनी बीएमडब्ल्यू गाड़ी लेकर अपने घर आ गया था, जबकि फरीद मोहाली एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़कर गोवा के लिए रवाना हो गया। उसका पहले से ही दोस्तों के साथ गोवा जाने का कार्यक्रम तय था।
farid told to police, what he did after killing himachal pradesh cm virbhadra nephew akanksh sen
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
फरीद ने बताया कि नौ फरवरी को बंगलूरू एयरपोर्ट पहुंचने के बाद अकांक्ष सेन की हालत गंभीर होने की सूचना फरीद को उसके एक दोस्त ने दी। इसके बाद वह बंगलूरू में ही रुक गया, जबकि उसके चार दोस्त गोवा चले गए थे। 10 फरवरी की शाम को जब अकांक्ष की मौत पीजीआई में होने की सूचना फरीद को भी मिल गई। जिसके बाद वह घबरा गया। 11 फरवरी को वह बंगलूरू के एक गेस्ट हाउस में छिपा रहा। इस दौरान उसने जमानत के लिए वकील से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
farid told to police, what he did after killing himachal pradesh cm virbhadra nephew akanksh sen
akansh
फरीद ने बताया कि 12 फरवरी को उसने बंगलौर से दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ी। 13 तारीख की रात को वह दिल्ली पहुंच गया। वहां पर वह एक फार्म हाउस पर रुका। उसी दिन उसका एक दोस्त दिल्ली आकर वकालतनामे पर उसके साइन करवाकर चंडीगढ़ आया। 14 और 15 फरवरी को वह दिल्ली में ही छिपा रहा। जांच टीम का कहना है कि दिल्ली का ठिकाना पुलिस को पता लगने के बाद फरीद गिरफ्तारी से बचने के लिए रात को हरिद्वार रवाना हो गया था।
विज्ञापन
farid told to police, what he did after killing himachal pradesh cm virbhadra nephew akanksh sen
अकांक्ष के हत्यारोपियों का लुकआउट नोटिस - फोटो : अमर उजाला
अभी तक बलराज व वारदात में इस्तेमाल बीएमडब्ल्यू कार का कुछ पता नहीं चला है। पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही कार बरामद कर ली जाएगी ।
- राम गोपाल, डीएसपी सेंट्रल 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed