फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

करवाचौथ 2026: सरगी के साथ शुरू हुआ व्रत, दिनभर निर्जला रहकर सुहागिनें करेंगी चांद निकलने का इंतजार

Thu, 29 Oct 2026 11:13 AM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 29 Oct 2026 11:13 AM IST
खास बातें

करवा चौथ की शुरुआत सुहागिनों ने सुबह सरगी के साथ कर दी है। पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए महिलाओं ने सूर्योदय से पहले सरगी खाकर निर्जला व्रत शुरू किया। दिनभर भूखे-प्यासे रहकर महिलाएं शाम को विधि-विधान से पूजा करेंगी और रात में चांद के दीदार के बाद व्रत खोलेंगी। हालांकि, इस बार पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम की करवट चांद के दीदार में बाधा बन सकती है, जिससे महिलाओं को चांद निकलने के बाद भी बादलों के छंटने का इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Karwa Chauth Fast start Karwa Chauth 2026 Weather on Karwa Chauth
करवा चौथ 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

11:02 AM, 29-Oct-2026

सुबह सरगी से शुरू हुआ व्रत

सेक्टर 30 के शिव शक्ति मंदिर के पुजारी पंडित श्याम सुंदर शास्त्री ने बताया कि करवा चौथ के दिन महिलाएं सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण करती हैं। इसके बाद व्रत शुरू होता है। महिलाएं दिनभर निराहार रहकर शाम को सोलह शृंगार करती हैं और पूजा की तैयारी करती हैं। दोपहर बाद करवा चौथ की कथा सुनी जाती है। रात को चंद्रमा के दर्शन करने के बाद उन्हें अर्घ्य दिया जाता है। इसके बाद पति, सास-ससुर और घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर व्रत खोला जाता है।
11:02 AM, 29-Oct-2026

वृष राशि में रहेगा चंद्रमा


आचार्य ईश्वर चंद्र शास्त्री ने बताया कि इस बार करवा चौथ पर चंद्रमा वृष राशि में रहेंगे। वृषभ चंद्रमा की उच्च राशि मानी जाती है। चंद्रमा के मृगशिरा नक्षत्र में रहने का भी उल्लेख किया गया है। व्रत करने वाली महिलाएं इस संयोग को शुभ मानते हुए पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी।
विज्ञापन
11:02 AM, 29-Oct-2026

शिव-पार्वती और गणेश जी की पूजा का महत्व


श्री देवालय पूजक परिषद के अध्यक्ष और सेक्टर 18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी डॉ. लाल बहादुर दुबे ने बताया कि करवा चौथ पर चंद्रमा की पूजा के साथ भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की आराधना भी की जाती है। शिव-पार्वती की पूजा दांपत्य जीवन में प्रेम, विश्वास और समर्पण बनाए रखने की कामना से की जाती है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा से पूजा करने और व्रत कथा सुनने से व्रत का पुण्य फल प्राप्त होता है।
 
 
11:01 AM, 29-Oct-2026

करवाचौथ पर चंद्रोदय का समय


एसएएस नगर (मोहाली) / चंडीगढ़ रात 8:09 बजे
चंडीगढ़ / पंचकूला रात 8:09 बजे
अंबाला रात 8:08 बजे
करनाल रात 8:09 बजे
पटियाला / लुधियाना रात 8:10 बजे
रूपनगर रात 8:10 बजे
सोनीपत रात 8:11 बजे
अमृतसर / जालंधर / कपूरथला रात 8:12 बजे
मोगा रात 8:13 बजे
बठिंडा / मानसा रात 8:16 बजे
11:01 AM, 29-Oct-2026

तापमान में भी आ सकता है बदलाव


मंगलवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बारिश और बादलों के कारण आने वाले दिनों में दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है।
11:01 AM, 29-Oct-2026

40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं


मौसम विभाग के अनुसार, 29 अक्तूबर को चंडीगढ़ में गरज-चमक, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है। 30 अक्तूबर को भी मौसम खराब रहने के आसार हैं। ऐसे में छत या खुले आंगन में पूजा की तैयारी करने वाले परिवारों को सावधानी रखनी होगी। तेज हवा में दीये, सजावटी सामान और हल्की वस्तुएं सुरक्षित जगह पर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:01 AM, 29-Oct-2026

चांद पर रहेगा बादलों का पहरा


मौसम केन्द्र के निदेशक सुरेन्द्र पाल ने बताया कि चंडीगढ़ में करवाचौथ पर चंद्रोदय का अनुमानित समय रात करीब 8:12 बजे है। हालांकि, यह खगोलीय गणना पर आधारित समय है। चांद क्षितिज पर निकलने के बावजूद बादलों के पीछे छिपा रह सकता है। इसलिए पूजा और व्रत खोलने की तैयारी कर रहे परिवारों को मौसम विभाग की ताजा जानकारी पर नजर रखनी होगी। बादल छाए रहने की स्थिति में चांद दिखाई देने में देरी हो सकती है।
10:55 AM, 29-Oct-2026

करवाचौथ 2026: सरगी के साथ शुरू हुआ व्रत, दिनभर निर्जला रहकर सुहागिनें करेंगी चांद निकलने का इंतजार

करवाचौथ पर चांद का इंतजार इस बार आसान नहीं हो सकता। मौसम विभाग ने चंडीगढ़ में 29 अक्तूबर को बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। ऐसे में दिनभर निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं को शाम को चांद के दीदार के लिए बादलों के छंटने का इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ट्राइसिटी में मौसम बदलने के आसार हैं। 29 और 30 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है, जबकि तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने की भी आशंका है।
 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed