फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमृता प्रीतम के बारे में दीप्ति नवल ने बताई वो सब बातें, जानता नहीं होगा कोई

Sun, 19 Feb 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 19 Feb 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
Deepti Naval speaks on amrita pritam and shekhar suman speaks on sahir ludhianvi
अमृता प्रीतम के बारे में बोली दीप्ति नवल
मशहूर पंजाबी कवयित्री अमृता प्रीतम के बारे में दीप्ति नवल ने कई ऐसी बातें बताई, जिनके बारे में शायद ही कोई जानता होगा। पढ़िए उनसे बातचीत के कुछ अंश।
Deepti Naval speaks on amrita pritam and shekhar suman speaks on sahir ludhianvi
अमृता प्रीतम के बारे में बोली दीप्ति नवल
दीप्ति नवल साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम के प्यार पर केंद्रित नाटक एक मुलाकात के मंचन के लिए चंडीगढ़ पहुंची। उनके साथ शेखर सुमन भी आए। इन दोनों ने साहिर और अमृता के बारे में खुलकर बातें की।  दीप्ती नवल ने कहा -‘जब इस नाटक का ऑफर मेरे पास आया तो मुझे लगा कि इसे जरूर करना चाहिए, क्योंकि अमृता प्रीतम को बहुत सालों से जानती थी और अंत तक उनके टच में भी रही। जब भी कभी दिल्ली जाना होता तो उनसे जरूर मिलती थी।
Deepti Naval speaks on amrita pritam and shekhar suman speaks on sahir ludhianvi
अमृता प्रीतम के बारे में बोली दीप्ति नवल
दीप्ति के अनुसार, साहिर और अमृता प्रीतम के प्यार की कहानी सबसे हट कर थी। उन्होंने कहा कि फिल्म से लेकर नाटक तक का सफर मेरे लिए शानदार रहा हैं। इसे लेकर हमेशा से ही उत्साहित रहती हूं। दीप्ति ने कहा कि अमृता से दिल्ली में उनके घर में कई बार मिलना हुआ। वो बेखौफ थे, ऐसे में उन्हीं का किरदार मंच पर उतारना एक अलग अनुभव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepti Naval speaks on amrita pritam and shekhar suman speaks on sahir ludhianvi
अमृता प्रीतम के बारे में बोली दीप्ति नवल
दीप्ति ने बताया कि जब जब पहली बार सैफ हैदर हसन इसकी स्क्रिप्ट मेरे पास लेकर आए तो मुझे इसने अपनी और आकर्षित किया। रिहर्सल के दौरान अमृता से जुड़ी कितनी ही कहानियां याद आ गईं। उनका लिखने का अंदाज, बातचीत का तरीका सब कुछ। मैं अपने और अमृता में काफी कुछ एक जैसा देखती हूं। नाटक करने के दौरान तो यह फर्क बहुत कम लगने लगता है, लेकिन यह किरदार निभाने में मुझे मजा आता है। शो कभी भी हों, इसके लिए खुद को फ्री रखती हूं।
विज्ञापन
Deepti Naval speaks on amrita pritam and shekhar suman speaks on sahir ludhianvi
अमृता प्रीतम के बारे में बोली दीप्ति नवल
शेखर सुमन कहते हैं कि अपने अंदर के साहिर को पहचाने और जानने की जरूरत थी। इसके बाद ही यह किरदार करने में आनंद आया। नाटक में साहिर लुधियानवी के रोल में खरा उतरना काफी चुनौती भरा रहा। इस रोल को निभाने से पहले लिए मैंने साहिर से जुड़े कई लोगों से मुलाकात की, जो उनको करीब से जानते थे। इसके बाद साहिर को लेकर दिमाग में रूपरेखा बन पाई। आज जब भी इस भूमिका को करता हूं  तो अपने भीतर साहिर को ही पाता हूं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed