फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonali Phogat: सोनाली की हत्या का शक, घरवालों ने की CBI जांच की मांग, बोली थीं- मेरे साथ बहुत गलत हो रहा

Wed, 24 Aug 2022 01:55 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 24 Aug 2022 01:55 AM IST
विज्ञापन
Family members demand CBI probe in Sonali Phogat death case
सोनाली फोगाट - फोटो : instagram/sonali_phogat_official

भाजपा की महिला नेता सोनाली फोगाट की मौत के बाद परिजनों ने हत्या का शक जाहिर किया है। परिजनों ने इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। सोनाली की छोटी बहन, बड़ी बहन और सास ने इसे सामान्य मौत मानने से इनकार कर दिया। 


 

Family members demand CBI probe in Sonali Phogat death case
सोनाली फोगाट - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनाली फोगाट की सास गौतमी देवी ने कहा कि हमें शक है कि उसकी हत्या की गई है। वह राजनीति में थी। इस कारण उसके काफी विरोधी हो गए थे। वह बाहर गई थी। वहां क्या हुआ हम कुछ नहीं कह सकते। उन्होंने कभी किसी तरह की बीमारी का जिक्र नहीं किया। घर से गई तो पूरी तरह स्वस्थ थी। सोमवार को फोन आया तो भी ऐसा कुछ जिक्र नहीं किया।

Family members demand CBI probe in Sonali Phogat death case
सोनाली फोगाट - फोटो : instagram/sonali_phogat_official

सोनाली की छोटी बहन रुकेश ने कहा कि सोमवार को मेरी फोन पर बात हुई आई थी। उसने कहा कि व्हाट्सएप कॉल कर, मैं कुछ बात करना चाहती हूं। तब मैंने पूछा कि क्या हुआ तो उसने बताया कि मुझे डर लग रहा है। मुझे बहुत टेंशन है। मेरे साथ यहां बहुत गलत हो रहा है। मैंने पूछा तो बोली घर आकर बताऊंगी। मेरी भी तबीयत खराब थी। इस कारण अधिक कुछ नहीं पूछा। रात 9 से 10 के बीच तीन बार मुझसे बात हुई थी। हम नहीं मान सकते कि उसे हार्टअटैक आया है। मुझे साजिश रचे जाने का शक है। सीबीआई जांच होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Family members demand CBI probe in Sonali Phogat death case
सोनाली फोगाट - फोटो : फाइल

सोनाली फोगाट की बड़ी बहन रीमन ने कहा कि परसों मेरी बात हुई थी, तब ठीक थी। कल मम्मी के साथ बात हुई। मां से बातचीत में कहा था कि खाना खाने के बाद मेरे हाथ, पैर काम नहीं कर रहे। शरीर मेरा साथ छोड़ रहा है। रिपोर्ट आने तक कुछ नहीं कह सकते। मामले की सीबीआई जांच करानी चाहिए।

विज्ञापन
Family members demand CBI probe in Sonali Phogat death case
सोनाली फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया

मौत के बाद ट्वीटर पर 20वें नंबर पर करती रही ट्रेंड
सोनाली फोगाट सोशल मीडिया पर सबसे अधिक सक्रिय थीं। इंस्टाग्राम पर 8 लाख 87 हजार फॉलोअर्स हैं। सोनाली फोगाट के नाम से फेसबुक पेज पर 2 लाख 82 हजार फॉलोअर्स हैं। ट्विटर पर उनके 7850 फॉलोअर्स हैं। मंगलवार को वह ट्विटर पर 20वें नंबर पर ट्रेंड कर रही थीं। उन्होंने आखिरी वीडियो सोमवार रात को अपलोड किया था। यू ट्यूब पर भी उनके काफी वीडियो उपलब्ध हैं। सोनाली फोगाट अपने जीवन के हर एक पहलू को सोशल मीडिया पर शेयर करती थीं। जीवन के आखिरी दिन 22 अगस्त को भी उन्होंने अपने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। राजस्थानी पगड़ी वाले लुक में उन्होंने शूटिंग का एक हिस्सा भी अपलोड किया था। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed