Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Report on the child's mental state sealed; Social Board will now conduct an assessment.

Chandigarh News: बच्चे की मानसिक स्थिति की रिपोर्ट सीलबंद, अब सोशल बोर्ड करेगा आकलन

Tue, 03 Nov 2026 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Report on the child's mental state sealed; Social Board will now conduct an assessment.
पंचकूला के स्कूल में हुई घटना के मामले
विज्ञापन

जीएमसीएच-32 के तीन डॉक्टरों के पैनल ने आईक्यू, व्यवहार और मानसिक स्थिति की जांच के बाद पंचकूला पुलिस को सौंपी रिपोर्ट
परिवार और स्कूल के माहौल की भी होगी पड़ताल, बोर्ड तय करेगा कि बच्चे को माता-पिता के साथ रखना सुरक्षित है या जुवेनाइल होम में

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पंचकूला के एक सरकारी स्कूल में 28 अक्तूबर को आठ साल के एक छात्र की ओर से छह साल की बच्ची पर जानलेवा हमले के मामले में बच्चे की मानसिक स्थिति और व्यवहार का आकलन करने के लिए जीएमसीएच-32 के तीन डॉक्टरों के पैनल ने विस्तृत जांच की है। पैनल ने बच्चे के आईक्यू, व्यवहार और मानसिक स्थिति के विभिन्न पहलुओं का आकलन करने के बाद अपनी रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पंचकूला पुलिस को सौंप दी है। रिपोर्ट को गोपनीय रखा गया है। जरूरत पड़ने पर बच्चे के माता-पिता और स्कूल के दोस्तों से भी बातचीत की जा सकती है।
मामले में अब अगला चरण सोशल बोर्ड के गठन का होगा। इसमें सोशल वेलफेयर विभाग और प्रशासन की ओर से तय किए गए सदस्य शामिल होंगे। बोर्ड बच्चे की सामाजिक पृष्ठभूमि, पारिवारिक माहौल और व्यवहार से जुड़े पहलुओं का आकलन करेगा। इसके बाद तय होगा कि बच्चे को माता-पिता के साथ घर में रखना सुरक्षित है या उसे जुवेनाइल होम में रखने की जरूरत है।
विज्ञापन

आईक्यू से लेकर व्यवहार तक का आकलन
विशेषज्ञों के अनुसार बच्चों से जुड़ी ऐसी घटनाओं में मानसिक स्थिति का आकलन केवल आईक्यू टेस्ट के आधार पर नहीं किया जाता। इसमें मनोवैज्ञानिक परीक्षण, बच्चे से बातचीत, व्यवहार का निरीक्षण और सामाजिक परिवेश की जानकारी भी अहम होती है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंसेज (निमहांस), बेंगलुरु के दिशा-निर्देशों में भी साइकोसोशल और मेंटल हेल्थ असेसमेंट को महत्वपूर्ण माना गया है। इस प्रक्रिया में बच्चे की समझने और निर्णय लेने की क्षमता, भावनात्मक स्थिति, गुस्से पर नियंत्रण, तनाव से निपटने की क्षमता और साथियों के दबाव में निर्णय लेने की प्रवृत्ति का आकलन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईक्यू जांच के लिए इन टेस्ट का इस्तेमाल
सूत्रों के अनुसार बच्चे की जांच में एमआईएसआईसी और वेक्सलर इंटेलिजेंस स्केल फॉर चिल्ड्रन जैसे परीक्षण शामिल किए गए हैं। उम्र और विकासात्मक स्थिति के अनुसार चुने जाने वाले इन टेस्ट से भाषा की समझ, याददाश्त, तर्क क्षमता और समस्या सुलझाने की क्षमता का आकलन किया जाता है। व्यवहार समझने के लिए बच्चे, माता-पिता और जरूरत के अनुसार शिक्षकों से मिली जानकारी भी महत्वपूर्ण होती है।

परिवार और स्कूल के माहौल की होगी पड़ताल
अगले चरण में बच्चे के परिवार स्कूल और दोस्तों के साथ उसके संबंधों को समझने पर जोर रहेगा। माता-पिता से घर के माहौल, पारिवारिक संबंधों, निगरानी और व्यवहार में आए बदलावों के बारे में जानकारी ली जा सकती है। जरूरत पड़ने पर शिक्षकों और दोस्तों से भी बातचीत होगी। इससे पारिवारिक तनाव, मानसिक दबाव, प्रताड़ना या साथियों के प्रभाव जैसे पहलुओं को समझने में मदद मिलेगी। सोशल बोर्ड के आकलन के बाद ही बच्चे को घर में रखने या जुवेनाइल होम में भेजने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed