केवीएस परीक्षा पेपर लीक में सामने आया चौंकाने वाला सच
केवीएस परीक्षा पेपर लीक मामले में पुलिस की जांच के दौरान सामने आया चौंकाने वाला सच। देखिए तस्वीरों में।
केवीएस परीक्षा पेपर लीक में सामने आया चौंकाने वाला सच
केवीएस परीक्षा पेपर लीक मामले में पुलिस की जांच के दौरान सामने आया चौंकाने वाला सच। दरअसल केवीएस पीआरटी परीक्षा की आंसर-की हासिल करने के लिए परीक्षार्थियों से चार लाख रुपये और एसएससी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर-के छह लाख रुपये वसूले जाने थे। एसपी ने इस मामले में जांच के लिए डीएसपी शाकिर हुसैन के नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) गठित की है।
केवीएस परीक्षा पेपर लीक में सामने आया चौंकाने वाला सच
40 लाभार्थी अभ्यर्थियों की तलाश: एसआईटी अब मिले कागजात की सहायता से 40 लाभार्थी अभ्यर्थियों की तलाश करने के साथ ही उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है। पुलिस को जांच के दौरान मोबाइल में व्हाट्सएप के जरिये दिए और लिए गए संदेशों से गिरोह के अन्य सदस्यों का भी सुराग लगा है। मौके पर मिले सभी 29 मोबाइलों की कॉल डिटेल हासिल की जा रही है। दोनों लैपटॉप से भी कुछ अहम और महत्वपूर्ण दस्तावेज पुलिस के हाथ लगे हैं।
केवीएस परीक्षा पेपर लीक में सामने आया चौंकाने वाला सच
लैपटॉप में मिली आंसर-की: पुलिस को प्राथमिक जांच में लौपटॉप में पेपर की आंसर-की मिली है। अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड की स्कैन कॉपी और अन्य जरूरी दस्तावेज मिले हैं। अभी और गहनता से जांच की जा रही है। लैपटॉप में मिले रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस अभ्यर्थियों से संपर्क करने में जुटी है। वहीं दस्तावेजों के जरिये गिरोह से जुड़े अन्य सदस्य की छानबीन के लिए लैपटॉप को खंगाला जा रहा है।
केवीएस परीक्षा पेपर लीक में सामने आया चौंकाने वाला सच
पुलिसकर्मी और एक सॉल्वर की तलाश: डीएसपी शाकिर हुसैन के नेतृत्व में गठित एसआईटी अब मामले से जुड़े एक अन्य दिल्ली पुलिस के जवान की तलाश में जुटी है। वहीं जो सॉल्वर शहर के एक होटल में रुका था और दबिश से कुछ पहले ही मौके से फरार हुआ था, उसकी तलाश में भी पुलिस ने छापामारी शुरू कर दी है।