{"_id":"58a98a114f1c1bac12d8507e","slug":"engineering-student-kidnapped-from-delhi-murdered-in-gurgaon-and-dead-body-thrown-on-highway","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किडनैप करने के बाद युवक की हत्या कर फेंक दिया शव, हाइवे पर इस हाल में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किडनैप करने के बाद युवक की हत्या कर फेंक दिया शव, हाइवे पर इस हाल में मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
Updated Mon, 20 Feb 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
अपहरण के बाद युवक की हत्या करके फेंक दिया शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरिंग के छात्र को पहले किडनेप किया गया, फिर उसकी हत्या करके नेशनल हाइवे पर शव को फेंक दिया। देखिए किस हाल पड़ी मिली बॉडी?
अपहरण के बाद युवक की हत्या करके फेंक दिया शव
हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। युवक की शिनाख्त नजफगढ़ के ओल्ड रोशनपुरा के 18 वर्षीय मनोज पुत्र राजबीर के रूप में हुई। वह इंजीनियरिंग का स्टूडेंट्स था। उसे दिल्ली के नजफगढ़ से किडनैप किया गया था। गुड़गांव में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
अपहरण के बाद युवक की हत्या करके फेंक दिया शव
बताया जा रहा है कि गुड़गांव पुलिस ने अपहरण और हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी स्थानीय पुलिस अधिकारियों की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। वहीं पता चला है कि इस युवक ने शुक्रवार शाम को अपने एक दोस्त तनिष को एसएमएस किया था मोनू उसके पीछे पड़ा है। तनिष ने मनोज के परिजनों को सूचना दी और उनकी शिकायत पर पुलिस ने रात में किडनैपिंग का केस कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण के बाद युवक की हत्या करके फेंक दिया शव
किडनैपिंग का केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने शक के आधार पर दिल्ली पुलिस ने गुड़गांव के दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने मनोज को मारने के बाद बहादुरगढ़ में रोहतक रोड पर ओमेक्स मॉल के सामने सड़क के किनारे फेंके जाने की बात बताई। हालांकि मर्डर के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पता चला है कि गला दबाकर हत्या करने के बाद हादसा दिखाने के लिए चलती गाड़ी से फेंक दिया गया।
विज्ञापन
अपहरण के बाद युवक की हत्या करके फेंक दिया शव
अब इस मामले में दिल्ली और हरियाणा पुलिस मिलकर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि नजफगढ़ क्षेत्र से अपहरण के बाद मनोज के मोबाइल की लोकेशन लगातार दिल्ली के क्षेत्र में बनी रही। मनोज के मोबाइल की लोकेशन सुबह 3 बजे की उत्तम नगर दिल्ली की रही। जबकि सुबह 7 बजे उसके मोबाइल की लोकेशन पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की। उसके बाद मनोज का शव बहादुरगढ़ में मिला।