फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाह की ललकार, सत्ता में आए तो 'दामाद' बाहर

Tue, 30 Sep 2014 08:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा) Updated Tue, 30 Sep 2014 08:42 AM IST
विज्ञापन

शाह की ललकार, सत्ता में आए तो 'दामाद' बाहर

election campaigning of amit shah in haryana

हरियाणा की 3 रैलियों में अमित शाह ने सोनिया गांधी और रॉबर्ट वाड्रा को  विशेष निशाने पर लिया। उन्होंने ‌कहा कि कौड़ियों के भाव में जो जमीन 'दामाद जी' ने कब्जा रखी है भाजपा के सत्ता में आते ही वो जमीन किसानों को लौटा दी जाएगी।


शाह की ललकार, सत्ता में आए तो 'दामाद' बाहर

election campaigning of amit shah in haryana
अंबाला सिटी के हुडा मैदान में पार्टी की रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया कि इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा जनता के आशीर्वाद से अपने दम पर प्रदेश में सरकार बनाएगी। पार्टी चुनाव के बाद न तो चौटाला से हाथ मिलाएगी, न ही हजकां का समर्थन लेगी।

शाह की ललकार, सत्ता में आए तो 'दामाद' बाहर

election campaigning of amit shah in haryana

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को कांग्रेस मुक्त करवाने का अभियान छेड़ रखा है। इसके लिए उन राज्यों से कांग्रेस का सफाया करना जरूरी है, जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। हरियाणा राज्य भी उन्हीं में से एक हैं, इसीलिए यहां कांग्रेस के सफाए के बाद ही प्रधानमंत्री सपना सच होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाह की ललकार, सत्ता में आए तो 'दामाद' बाहर

election campaigning of amit shah in haryana

अमित शाह ने सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार आते ही प्रदेश में जमीन के भाव भी बढ़ेंगे और जमीनों के ये बढ़े हुए दाम ‘दामादों’ को नहीं किसानों को मिलेंगे। प्रदेश में यदि भाजपा आई तो सूबे के हर वर्ग और राज्य का विकास होगा।

विज्ञापन

शाह की ललकार, सत्ता में आए तो 'दामाद' बाहर

election campaigning of amit shah in haryana

अंबाला सिटी से पहले रोहतक और फतेहाबाद (टोहाना) में चुनावी जनसभा में उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों ने कभी हुड्डा तो कभी इनेलो को सत्ता सौंपी। इनमें से एक ने भ्रष्टाचार किया तो दूसरे ने भ्रष्टाचार के साथ गुंडागर्दी की। भाजपा न तो गुंडागर्दी और न ही भ्रष्टाचार पसंद करती है इसीलिए हरियाणा में पहली बार 90 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed