फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया का सबसे बड़ा रावण न गिरेगा न गलेगा, आंखों की खासियतें ऐसी, देखकर कहेंगे- गजब कर दिया

Mon, 07 Oct 2019 06:09 PM IST
खुशबू गोयल नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 07 Oct 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
Dussehra 2019, World's Tallest Ravana Qualities
दुनिया का सबसे बड़ा रावण - फोटो : अमर उजाला
दुनिया का सबसे बड़ा रावण का पुतला धनास के ग्राउंड में खड़ा हो चुका है। 221 फीट ऊंचा रावण का यह पुतला न तो गलेगा और न ही गिरेगा, देखिए तस्वीरें।


Dussehra 2019, World's Tallest Ravana Qualities
दुनिया का सबसे बड़ा रावण - फोटो : अमर उजाला
रावण को वाटरप्रूफ बनाया गया है। 70 से 100 किलोमीटर की रफ्तार से तेज आंधी या तूफान आए या फिर मूसलाधार बारिश होने पर भी रावण पूरी तरह से खड़ा रहेगा। ढाई लाख वर्ग फीट के घेरे में रावण का पुतला खड़ा है। उस घेरे में किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है। पुतले का करीब 800 फीट की दूरी से रिमोट द्वारा दहन होगा।
Dussehra 2019, World's Tallest Ravana Qualities
दुनिया का सबसे बड़ा रावण - फोटो : अमर उजाला
रावण के पुतले की आंख की खासियत यह है कि आप उसके सामने किसी भी साइड में खड़े होंगे तो ऐसा लगेगा कि रावण आपको ही देख रहा है। रावण का पुतला बराड़ा अंबाला निवासी राणा तेजिंदर सिंह चौहान बना रहे हैं। इसका खर्च शहर की धार्मिक संस्था शिव पार्वती सेवादल की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dussehra 2019, World's Tallest Ravana Qualities
दुनिया का सबसे बड़ा रावण - फोटो : अमर उजाला
तेजिंदर पाल सिंह चौहान ने बताया कि पिछले वर्ष ही मैंने रावण का पुतला बनाने के लिए मना कर दिया था। इसका कारण फंड नहीं होना था। उसी वक्त शिव पार्वती सेवादल के प्रधान रजिंदर सिंह ने कहा कि इस कला को लुप्त नहीं होने देंगे। इस बार का पूरा खर्च शिव पार्वती सेवादल की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
Dussehra 2019, World's Tallest Ravana Qualities
दुनिया का सबसे बड़ा रावण - फोटो : अमर उजाला
उनका कहना है कि यदि शिव पार्वती सेवादल आगे न आता तो यह कार्य संभव नहीं था। शिव पार्वती सेवादल को कई संस्थाएं भी सहयोग कर रही हैं। मार्बल मार्केट एसोसिएशन के महासचिव नितिन गुप्ता ने बताया कि चंडीगढ़ के लोगों के लिए गर्व की बात है कि दुनिया का सबसे बड़ा रावण का पुतला चंडीगढ़ में बना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed