{"_id":"5bc97aa7bdec22694e6b6d72","slug":"durga-puja-in-kalibadi-and-bang-bhawan-chandigarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: चंडीगढ़ में सजाए गए मां दुर्गा के भव्य पंडाल, पूजा के बाद पुष्पांजलि, दर्शन को उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pics: चंडीगढ़ में सजाए गए मां दुर्गा के भव्य पंडाल, पूजा के बाद पुष्पांजलि, दर्शन को उमड़े लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में दुर्गा पूजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में कालीबाड़ी और बंग भवन में मां दुर्गा के भव्य पंडाल सजाए गए, जहां मां के दर्शन करने को काफी संख्या में लोग आए। पूजा के बाद खूब पुष्पांजलि की गई, देखिए तस्वीरें।
चंडीगढ़ में दुर्गा पूजा
बंग भवन में वीरवार सुबह पूजा के बाद पुष्पांजलि हुई। दोपहर डेढ़ बजे भोग के बाद शाम को मां की आरती हुई। आरती में भाग लेने के लिए शहर के विभिन्न भागों से लोग यहां पहुंचे। शाम में आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। सभी भक्तों ने आरती ली।
चंडीगढ़ में दुर्गा पूजा
शुक्रवार को दशमी पूजा के बाद दर्पण विसर्जन हुआ। इस अवसर पर महिलाएं एक दूसरे को सिंदूर लगाकर सिंदूर उत्सव मनाया। दोपहर बाद मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन किया गया। कालीबाड़ी में सजे आकर्षक पंडाल में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। वहां मेले जैसा दृश्य देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में दुर्गा पूजा
श्रीदुर्गा पूजा कमेटी एयर फोर्स सेक्टर-47 चंडीगढ़ में हर वर्ष की भांति धूमधाम से दुर्गा पूजा पर्व मनाया गया। गौर रहे कि यहां पिछले 24 साल से वायु सेना में कार्यरत एवं रिटायर्ड वायु सैनिक मिलकर दुर्गा पूजा का आयोजन करते हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में दुर्गा पूजा
दुर्गा पूजा कमेटी के महासचिव सेन गुप्ता ने बताया कि पिछले 24 साल से लगातार वह लोग यहां पर माता रानी की पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम करते आ रहे हैं। बड़ी संख्या में चंडीगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से एवं वायु सेना में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के परिवार यहां इकट्ठे होते हैं।