{"_id":"5ca58765bdec2214012784fe","slug":"drug-inspector-neha-shouri-murder-captured-in-cctv-footage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेहा शौरी हत्याकांड: सीसीटीवी फुटेज में सामने आई मर्डर की कहानी, ऐसे अंजाम दी गई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहा शौरी हत्याकांड: सीसीटीवी फुटेज में सामने आई मर्डर की कहानी, ऐसे अंजाम दी गई वारदात
Thu, 04 Apr 2019 10:02 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 04 Apr 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
नेहा शौरी हत्याकांड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. नेहा शौरी हत्याकांड की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इस फुटेज में डॉ. नेहा शौरी को गोली मारने वाले बलविंदर सिंह की हरकतें कैद हैं। तस्वीरों में देखिए कैसे अंजाम दी गई वारदात।
नेहा शौरी हत्याकांड
उधर, हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। 29 मार्च को खरड़ की फूड एंड केमिकल टेस्टिंग लैब में हुई जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी डॉ. नेहा शौरी की हत्या का पूरा मंजर सीसीटीवी फुटेज से सामने आया है। फुटेज में लाल शर्ट व नीली पैंट पहने बलविंदर सिंह खाली पड़े कॉरिडोर में बड़ी सहजता के साथ आता हुआ दिखाई दे रहा है। उसके कंधे पर एक बैग टंगा है।
नेहा शौरी हत्याकांड
सुबह 11 बजकर 33 मिनट पर बलविंदर डॉ. नेहा के केबिन में दाखिल होता है। उसके दाखिल होने के कुछ सेकेंड बाद ही गोली का आवाज सुनकर डॉ. नेहा का ड्राइवर भागता हुआ केबिन के पास आता है और दरवाजे से अंदर झांकता है। अंदर देखते ही वह दूसरी ओर भागता है। साथ ही बलविंदर तेजी से केबिन से निकलता दिखाई पड़ता है, जो कंधे पर टंगे थैले में कुछ रखता हुआ वहां से निकल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नेहा शौरी हत्याकांड
दूसरी सीसीटीवी फुटेज मेन एंट्री की है, जिसमें वह भागते हुए दिखाई देता है। इस सीसीटीवी फुटेज में जिस तरह बलविंदर फूड एंड केमिकल टेस्टिंग लैब में आता है और घटना को अंजाम देने के बाद आराम से निकल भी जाता है, उससे साफ है कि वो वहां पहली बार नहीं गया था। उसे लैब की हर एंट्री और एग्जिट सहित कॉरिडोर और ऑफिसों की पूरी जानकारी थी। हत्याकांड के बाद जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने कब्जे में ली थी।
विज्ञापन
नेहा शौरी हत्याकांड
घटना से आहत बलविंदर की मां की हालत चिंताजनक
डॉ. नेहा को गोली मारने वाले बलविंदर के परिजन इस घटना से काफी आहत हैं। बलविंदर की मां को इस घटना से ऐसा सदमा लगा कि वह बिस्तर पर हैं। परिजनों के अनुसार उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। बलविंदर द्वारा उठाए गए इस कदम से उसके परिवार का भविष्य भी खतरे में पड़ गया है। यह भी पता चला है कि बलविंदर अपनी सेहत को लेकर काफी सजग रहता था। वो रोजाना एक घंटा जिम में बिताता था।
डॉ. नेहा को गोली मारने वाले बलविंदर के परिजन इस घटना से काफी आहत हैं। बलविंदर की मां को इस घटना से ऐसा सदमा लगा कि वह बिस्तर पर हैं। परिजनों के अनुसार उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। बलविंदर द्वारा उठाए गए इस कदम से उसके परिवार का भविष्य भी खतरे में पड़ गया है। यह भी पता चला है कि बलविंदर अपनी सेहत को लेकर काफी सजग रहता था। वो रोजाना एक घंटा जिम में बिताता था।