फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्टिंग ऑपरेशनः दवा की दुकान में नशे के इंजेक्शन

Wed, 08 Apr 2015 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Wed, 08 Apr 2015 12:08 PM IST
विज्ञापन

स्टिंग ऑपरेशनः दवा की दुकान में नशे के इंजेक्शन

drug injection at medical shop, chemist arrest after sting operation

दवा की दुकान में लगते थे नशे के इंजेक्शन। मामला, भिवानी के रामगंज मोहल्ला में सामने आया। नशीली दवा के इंजेक्शन लगवाने वाले एक युवक ने ही दुकानदार को पकड़वाया। ड्रग इंस्पेक्टर ने 10 सीरिंज नशीली दवा की भरी हुई बरामद की और छह खाली। इनके अलावा भी भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद की गई।

स्टिंग ऑपरेशनः दवा की दुकान में नशे के इंजेक्शन

drug injection at medical shop, chemist arrest after sting operation

नशीली दवा के इंजेक्शन लगवाने वाले एक युवक ने पुलिस को सूचना दी कि रामगंज मोहल्ला में एक दवा विक्रेता  लोगों को नशे के इंजेक्शन लगाता है और नशे की दवाइयां भी बेचता है। इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर राकेश दहिया, पुलिस व सीआईडी टीम ने योजना बनाई।

स्टिंग ऑपरेशनः दवा की दुकान में नशे के इंजेक्शन

drug injection at medical shop, chemist arrest after sting operation

योजना के तहत युवक को इंजेक्शन लगवाने भेजा गया। दुकानदार ने जैसे ही इंजेक्शन लगाना शुरू किया ड्रग इंस्पेक्टर व पुलिस टीम वहां पहुंच गई और दुकानदार को रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम के छापे से हड़कंप मच गया और लोगों की भारी भीड़ दुकान के बाहर जमा हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टिंग ऑपरेशनः दवा की दुकान में नशे के इंजेक्शन

drug injection at medical shop, chemist arrest after sting operation

ड्रग इंस्पेक्टर ने पूरी दुकान की जांच की और काफी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद की। टीम ने दुकानदार के एक परिचित की परचून की दुकान की भी जांच की मगर वहां कुछ नहीं मिला। करीब घंटेभर की कार्रवाई के बाद दवाइयों को सील कर दिया गया और आरोपी को पकड़कर शहर थाना लाया गया।

विज्ञापन

स्टिंग ऑपरेशनः दवा की दुकान में नशे के इंजेक्शन

drug injection at medical shop, chemist arrest after sting operation

दुकान पर सर्विस इतनी क्विक मिलती थी कि दुकान पर जाओ और जाते ही इंजेक्शन लगा दिया जाता। कुछ ही सेकेंड में काम पूरा। दरअसल दुकानदार पहले से ही नशीली दवा की सीरिंज भरकर एक डिब्बे में रखता था। ड्रग इंस्पेक्टर ने 10 सीरिंज दवा की भरी हुई और छह सीरिंज खाली बरामद की। इन सीरिंज में कौन सी नशीली दवा है इसका पता लगाने के लिए सैंपल जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed