भूकंप जैसी आपदा के समय थोड़ी सतर्कता और हिम्मत दिखाएं, कुछ सावधानियां बरतें और खुद के साथ साथ दूसरों को भी बचाएं। जानिए क्या करें, क्या न करें।
शुक्रवार को हरियाणा में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जो इतनी तेज थे कि लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। बता दें कि भूकंप एक ऐसी प्राकृतिक आपदा है, जिसे किसी भी तरह से रोका नहीं जा सकता। यहां तक कि वैज्ञानिक इसका पूर्वानुमान भी नहीं लगा सकते कि कब आएगा। ऐसे में भूकंप के समय बरती जाने वाली सावधानियों को हमेशा ध्यान में रखना होगा।
ये बातें ध्यान रखें: भूकंप के समय अगर आप घर के अंदर हैं तो फर्श पर बैठ जाएं। किसी मज़बूत टेबल या ऐसे किसी फर्नीचर के नीचे पनाह लें। अगर आसपास टेबल नहीं है तो हाथ से चेहरे और सिर को ढक लें। घर के किसी कोने में चले जाएं। कांच, खिड़की, बाहरी दरवाज़े और दीवार और झूमर आदि जैसी किसी भी गिरने वाली चीज़ से दूर रहें। अगर बिस्तर पर हैं तो लेटे रहें, तकिया से सिर ढक लें।
4 of 9
भूकंप
- फोटो : News Letter
ये भी जानना जरूरी: आसपास ऐसा भारी फर्नीचर है, जिसके गिरने का ख़तरा है तो उससे दूर रहें। ऊंची इमारतों में रहने वाले भूकंप के समय लिफ्ट का इस्तेमाल करने से बचें। लिफ्ट पेंडुलम की तरफ हिलकर दीवारों से टकरा सकती है। बिजली जाने से भी वो रुक सकती है और आप उसमें फंस सकते हैं। ऐसी सीढ़ी का भी इस्तेमाल न करें जो मज़बूत ना हो।
5 of 9
earthquake
- फोटो : amar ujala
जब तक झटके आ रहे हों घर के अंदर ही रहें, झटके रुकने के बाद ही बाहर निकलें। भूकंप के समय अगर आप घर के बाहर हैं तो ऊंची इमारतों, बिजली के खंभों आदि से दूर रहें। जब तक झटके खत्म न हो बाहर ही रहें। भूकंप के समय अगर आप किसी चलती गाड़ी में हैं तो जितनी जल्दी हो सके गाड़ी रोक लें और गाड़ी में बैठे रहें।